जिले में सुबह से मौसम साफ रहने के साथ ही सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं ।हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा उछाल नहीं देखने को मिला है। लेकिन कड़ाके की धूप एवं उमस से लोग हताहत हुए हैं। वही कोरोना संक्रमण के चलते अधिकांश घरों में इस साल मई महीने में एसी व कुलर का उपयोग नहीं हो पाया है। ऐसे में गर्मी का एहसास होना लाजमी है।