जिले में गेहूं पार्जन की रफ्तार पकड़ ली है हर दिन 1लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा रही है। पिछले 1 महीने से जिले में लगभग 12लाख क्विंटल की गेहूं खरीदी की जा चुकी है। जिले में 1 अप्रैल से गेंहू की खरीद की जा रही है। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार का असर गेहूं उपार्जन केंद्रों पर देखने को मिला है। उपार्जन की शुरुआती दौर में किसानों ने गेहूं बेचने की रूचि नहीं दिखाई, लेकिन अब किसान खरीदी केंद्र पर बढ़ते ही जा रहे हैं। शुरुआती दौर में खरीद की रफ्तार कम थी। लेकिन हर दिन अब लगभग एक लाख क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है ।जो आगामी 25 मई तक शासन ने खरीदी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी किसानों को उपार्जन केंद्र में पहुंचने के लिए मोबाइल मैसेज और फोन कॉल के माध्यम से सूचनाएं प्रदान की जा रही हैं।