भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता ... अमरवाड़ा - आज स्थानीय विश्राम गृह में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने पत्रकार वार्ता में चर्चा के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार ने जो किसानों के हित में जो कृषि बिल लाया है यह किसानों के हित में है । कुछ विपक्षी दल इस पर राजनीति कर रहे हैं और किसानों को गुमराह कर रहे हैं उनकी यह चाल सफल होने वाली नहीं है । किसान इस बिल को भली भांति समझ रहा है और हम उनके बीच जाकर इस बिल की सही जानकारी देंगे।इसका प्रचार प्रसार पूरे जिले में किया जाएगा ।
