*5 घंटे बाद पुनः भूकंप के झटके, घरो से बाहर निकले लोग* सिवनी। सिवनी जिले में शनिवार को दोपहर 12:49 में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। इसके ठीक 5 घंटे बाद शाम 6.16 बजे सुबह से ज्यादा भूकम्प के झटके महसूस किये गए। जमीनी सतह से ऊपर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मंजिल में रहने वाले लोगों को यह भूकंप का झटका और भी ज्यादा जोरदार तरीके से महसूस हुआ। एक और जहां फ्रांस, तुर्की में जहां काफी तबाही मचा कर रख दी है। विदेशों में गुरुवार शुक्रवार को आए भूकंप से कई ऊंची ऊंची इमारतें गिरने के बाद कई लोगों की मौतों की खबर आ चुकी है। विदेशों में भूकंप की खबर के बाद सिवनी जिले में भी भूकंप के बार-बार हो रहे झटके से लोगों में जहां दहशत बनी है वहीं शनिवार को दोपहर में एक बार पुनः जोरदार तरीके से कंपन होने पर लोग घरों से बाहर निकल गए। ऊपरी हिस्से में ऑफिस में कर रहे काम भी प्रभावित हुआ। अधिकारी कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकले और तुरंत भूकंप की चर्चा होने लगी। वही फेसबुक, ट्विटर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तत्काल 12:49 में आए भूकंप की सूचना लोगों ने दिया।
