मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिले में नगर निगम टीम और प्रशासन द्वारा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी की गई है। सुरक्षा व विसर्जन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने रविवार को सुबह से ही विसर्जन स्थल पर जाकर जायजा लिया गया। साथ ही प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए छोटा तालाब, सराय स्थित कुलबहरा नदी, गौरैया स्थित बोदरी नदी एवं परतला के आमानाला में व्यवस्था बनाए गए हैं। विसर्जन के स्थान पर निगम की टीम द्वारा प्रकाश व्यवस्था के साथ गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए रस्सी बांधी गई हैं ।वही सभी स्थानों पर नगर निगम टीम व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।