बिछुआ। पुलिस कर्मियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इन दिनों संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते समय 5 लापरवाह वाहन चालकों को जुर्माना से दंडित किया गया। जिसमें 4 वाहन चालकों को ₹500-500 तथा एक वाहन चालक को ₹250 जुर्माने से दंडित किया गया, इस तरह कुल ₹2250 जुर्माना वसूल किया गया। चालानी कार्रवाई करते समय उपनिरीक्षक जीआर चंद्रवंशी, आरक्षक संजू भालेकर, विनोद बोपचे, सुरेश उइके आदि मौजूद थे।
