शेखपुरा जिले के डुमरी महमदा गांव में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें सैकड़ों लोगों का निशुल्क उपचार किया गया जरूरतमंद लोगों को दवा भी दी गई | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव पूर्व तैयारी की की समीक्षा --------------------------------- 17 सितम्बर 2020 --------------------------------- जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने आज चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पीडब्ल्यूडी (पीपल विद डिसेबिलिटी/ दिव्यांग) श्रेणी के सभी मतदाताओं को चिन्हित कर मतदान केंद्र वार सूचीबद्ध करने का निर्देश सभी ईआरओ/ ए ईआर ओ को दिया गया। अभी तक 15695 पीडब्ल्यूडी मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इस श्रेणी के अन्य सभी छूटे हुए मतदाताओं को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। जिनका नाम निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है, उनका नाम जोड़ने के लिए भी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला में जनसंख्या के औसत लिंगानुपात की तुलना में मतदाता सूची में लिंगानुपात कम है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ग्राम वार सेंसस डाटा के आधार पर सेक्स रेशियो का डाटा सभी ई आर ओ/ ए इ आर ओ को उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित ग्राम के सेंसस डाटा के सेक्स रेश्यो एवं बूथ के आधार पर मतदाता सूची के सेक्स रेशियो के अंतर को देखते हुए जहां ज्यादा गैप है वहां विशेष फोकस देते हुए अधिक से अधिक छूटे हुए महिला मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाए। विगत चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले चिन्हित मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। लॉक डाउन की अवधि में जिला में वापस आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी कामगारों का नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल हो, इसके लिए भी प्रखंड स्तर से कार्रवाई की जा रही है। प्रवासी कामगारों की सूची से 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची से मिलाया जा रहा है। जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनसे संपर्क कर जानकारी ली जा रही है। अगर कहीं और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उनका नाम जोड़ने के लिए कार्रवाई लगातार की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इसी पद्धति से सभी प्रवासी कामगारों का सर्वे कर नाम जोड़ने की कार्रवाई करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के पूर्व तैयारी की समीक्षा को लेकर आज सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संविदा कर्मियों को भी किसी भी तरह के निर्वाचन से संबंधित कार्य में लगाने की स्वीकृति दी गई है। इसी आलोक में कार्मिक कोषांग को ड्यूटी के निर्धारण हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिले के होटल गजानंद लाइन होटल बरबीघा पर शेखपुरा जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का बैठक हुई। बैठक में एसोसिएशन के नेताओं में सन्तोष यादव सहित अन्य ने भाग लिया। बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में 14 सितंबर सोमवार को चक्का जाम के मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के भोजडीह गाव निवासी व समाजसेवी दिलीप साव को तैलिक साहू समाज का जिला सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने की है। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को सर्वोच्च्य प्रदान करने की शुभकामना दी है। इस नियुक्ति पर सुरेंद्र साव , राजेश दास , शशिभूषण प्रसाद , ओमप्रकाश गुप्ता सहित समाज से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने भी बधाई दी है। समाज से जुड़े लोंगो ने आशा जताई कि इनके नेतृत्व में समाज का विकास तेज गति से हो सकेगा।
न्यूज नालंदा – राजगीर विधायक के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, जाने मामला… शातिर ठग लोगों को ठगने का नया-नया तरीका इस्तेमाल करते हैं। इस बार ठगों ने राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इसके बाद शातिर विधायक के जानने वालों से तरह-तरह के कामों के लिए रुपये मांगने लगा। किसी से 20 हजार, किसी से 50 हजार तो किसी से डेढ़ लाख। विधायक को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने राजगीर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। उन्होंने धोखाधड़ी कर रुपये ठगने का प्रयास करने व उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया है। विधायक ने बताया कि 10 सितम्बर को वे राजगीर पहुंचे तो उन्होंने फेसबुक व व्हाट्सएप देखा। पता चला कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट बना दिया गया है। लोगों से अलग-अलग कामों के लिए रुपये मांग रहा है। तेतरावां गांव निवासी एक कर्मी को प्रमोशन दिलाने के नाम पर झांसा देकर रुपये की मांग की गयी थी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सभी सदस्यों,का 14 सितंबर को 11बजे सामुदायिक भवन में शाखा परिषद की बैठक बुलाई गई है। इस मौके पर सदस्यों से अनुरोध है किया गया है कि आप समय पर सामुदायिक भवन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने पर विचार विमर्श करे। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले, ई सी रेलवे के पांच मंडल धनबाद,मुगलसराय,समस्तीपुर, सोनपुर और दानापुर एवं सडिमका हरनौतशाखा के सभी शाखाओं में जन जागरण सप्ताह( 14 सितंबर 2020 से 19 सितंबर 2020 तक) मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत आज ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री श्री एस एन पी श्रीवास्तव ने पूर्व मध्य रेलवे के सभी शाखाओं को निर्देश दिए कि जन जागरण सप्ताह पूरे जोर-शोर से मनाया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से सभी कार्यक्रम में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए, और फेस मास्क लगाते हुए, सभी कार्यक्रम को संपन्न करना है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
