बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के पूर्व तैयारी की समीक्षा को लेकर आज सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संविदा कर्मियों को भी किसी भी तरह के निर्वाचन से संबंधित कार्य में लगाने की स्वीकृति दी गई है। इसी आलोक में कार्मिक कोषांग को ड्यूटी के निर्धारण हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
