बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सभी सदस्यों,का 14 सितंबर को 11बजे सामुदायिक भवन में शाखा परिषद की बैठक बुलाई गई है। इस मौके पर सदस्यों से अनुरोध है किया गया है कि आप समय पर सामुदायिक भवन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने पर विचार विमर्श करे। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले, ई सी रेलवे के पांच मंडल धनबाद,मुगलसराय,समस्तीपुर, सोनपुर और दानापुर एवं सडिमका हरनौतशाखा के सभी शाखाओं में जन जागरण सप्ताह( 14 सितंबर 2020 से 19 सितंबर 2020 तक) मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत आज ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री श्री एस एन पी श्रीवास्तव ने पूर्व मध्य रेलवे के सभी शाखाओं को निर्देश दिए कि जन जागरण सप्ताह पूरे जोर-शोर से मनाया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से सभी कार्यक्रम में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए, और फेस मास्क लगाते हुए, सभी कार्यक्रम को संपन्न करना है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।