बिहार जिला शेखपुरा प्रखंड अरियरी,पंचायत-डीहा अंतर्गत डीहा गांव निवासी साधु मांझी पिता शिवधारी मांझी के खलिहान में धान की पूंजी में लगभग रात्रि 11:00 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई पुंज के बगल में ही साधु मांझी का गौशाला भी था गौशाला में दो बकरियां व गाय आग की चपेट में आकर झुलस गई और मौके पर मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की सातो शौचालय के बारे में उनको कोई भी जानकारी नहीं है
शनिवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में राजीव कुमार साहा व्यय प्रेक्षक के अध्यक्षता में सम्पन्न बिहार विधानसभा निर्वाचन की से संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा की गई व्यय की समीक्षात्मक बैठक हुई ।उन्होंने सभी अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 10 दिसंबर 2020 तक निर्वाचन कार्यों में किए गए व्यय से संबंधित विवरण पणजी के साथ अनिवार्य रूप से जमा करें ।अभ्यर्थियों द्वारा व्यय पंजी संधारण में होने वाली परेशानी ,शंका और समाधान का विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बहुचर्चित पप्पन हत्याकांड मामले में बौआ गिरोह का सक्रिय शूटर राहुल सिंह गिरफ्तार  बिहारशरीफ:-बिहारशरीफ का बहुचर्चित पप्पन हत्याकांड मामले में बिहार थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है | बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बौआ गिरोह का सक्रिय शूटर राहुल सिंह को मंगलवार की रात्रि 6 गिरफ्तार कर लिया गया .प्राथमिकी में 6 अप्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए थे जिनमें से मुख्य अभियुक्त अभय कुमार उर्फ बौआ , मनीष कुमार उर्फ मनीष पांडे ,बल्ली गोप उर्फ बबलू गोप , विक्की डोम , विशाल सिंह ,राहुल सिंह ,धनपत पासवान ,नीतीश कुमार ,सोनू कुमार और अविनाश इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | बताया जाात है कि 24 फरवरी को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के समीप कागजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद पप्पन को उस वक्त गोलियों से छलनी कर दिया गया था जब वह श्रम कल्याण केंद्र के समीप से गुजर रहा था | उसी दौरान पूर्व से घात लगाए 1 दर्जन से अधिक की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने पहले दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की उसके बाद पप्पन को गोली मार दी | गोली लगने के बाद पप्पन को गंभीर हालत में पीएमसीएच भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था | शव के बिहार शरीफ लौटते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया | साथ ही लोगों ने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और परिवार को नौकरी देने की भी मांग की | दरअसल जिस दिन पप्पन की हत्या हुई उसके 2 दिन पूर्व इसके पिता की मौत हुई थी और फिर 2 दिन बाद बेटे को गोली मार दी गई | दरअसल यह पूरा मामला क्रिकेट खेलने के छोटे से विवाद के कारण हुई थी l हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
बिहार राज्य से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार की गद्दी संभाली है। सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार मंगलवार को राजगीर गए। वहां बन रहे नए रोपवे केबिन, रैम्प एवं यात्रियों के पहुंचने के रास्ते की भी जानकारी ली।पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। राज्य का पहला 8 सीटर रोपवे राजगीर में फरवरी से चालू हो जाएगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
बिहार राज्य से राम अनुग्रह पांडेय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि किसान को फसल नष्ट का मुआवज़ा देना चाहिए। किसान को खेत के लिए नहर आदि की भी सुविधा मिलनी चाहिए। किसानों की समस्या पर सरकार विचार विमर्श करना चाहिए
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर नवयुवक समिति की ओर से छठ व्रत धारियों को अर्ध्य के वास्ते नारियल फल वितरण किया गया साथ ही उदयीमान सूर्य की प्रथम अर्ध्य के साथ छठ व्रतियों के साथ उनके आगंतुकों को शर्बत पान कराया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
अलग-अलग घटना में तीन की मौत, बिहारशरीफ:-बीते 24 घंटे के दौरान जिले के अलग-अलग थाना इलाके में तीन लोगोंे की मौत हो गई। राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर मगलवार को सिलाव के कड़ाडीह रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मृतका 60 वर्षीया रामसलेही देवी हैं। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोर के समीप की सोमवार कीी देर शाम अवैध बालू लोड ट्रैक्टर बाइक पर पलट गया। जिससे वाहन से दबकर बाइक सवार बैंककर्मी की मौत हो गई। मृतक इसलामपुर के अतासराय निवासी स्व. कपिल चौधरी का 29 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार चौधरी बंधन बैंक में कार्यरत थे। मौत की खबर पाकर परिजन मौके पर आ गए और मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे सड़क से जाम हटाया। गिरियक थाना अंतर्गत बेलदरियापर गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान इसलामपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ानगर निवासी शिवजी मालाकार के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
