कोरोना से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 270 और लोगों ने टीका लिया। टीका लेने वालों में शेखपुरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह मुंगेर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ के पुरूषोतम, रोटेरियन डॉ जयराम पंडित ,रामाश्रय प्रसाद भी शामिल हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज मल्हीपुर गांव में मोबाइल वाली न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में किया गया बैठक जिसमें कि बताया गया कि आप अपने मोबाइल फोन के जरिए आपना समस्या मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस में भेज सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए आप 9266 6 73 888 पर मिस कॉल मारे और अन्य लोकल जानकारी प्राप्त करें साथ ही में यदि आपके पास कोई समस्या हो तो अपने मोबाइल के 3 का बटन दबाकर अपना कोई भी समस्या सवाल या विचार रिकॉर्ड करें विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो क्लिक करें
बेलछी गांव में करंट लगने से एक किसान मनीष कुमार उर्फ भगत जी 43 वर्ष झुलसकर बुरी तरह घायल हो गए । घायल किसान गाँव के विपिन सिंह का पुत्र बताया गया है। घटना तब घटी जब किसान फसल पटवन हेतु बोरिंग पर बिजली का तार जोड़ रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अच्छे सेहत के लिए सभी को हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के लोदीपुर पंचायत स्थित आरबीएफ ईट भट्टे में काम कर रहे लगभग 200 परिवारों के 3 से 14 साल उम्र के करीबन डेढ़ सौ बच्चे जो की अभी तक शिक्षा से वंचित हैं और आलम यह है कि उनमें से लगभग बच्चे अभी अपना नाम तक नहीं लिखना जानते व ज्यादातर बच्चों ने विद्यालय का मुंह नहीं देखा। उन सभी बच्चों के बुनियादी साक्षरता के साथ - साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए पार्टिसिपेटरी एक्टिव गवर्नेंस एंड ट्रांसफॉरमेशन बाय यूथ (प्रगति) फाउंडेशन के द्वारा अक्षर लर्निंग सेंटर की शुरुआत की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गया में होने वाले 9 वी बिहार सीनियर मेन हैंडबॉल चैंपियनशिप हेतु ट्रायल का आयोजन बृहस्पतिवार को एस के आर कॉलेज बरबीघा में संपन्न हुआ । जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया कि गया में आयोजित होने वाली 2 से 4 मार्च तक बिहार राज्य सीनियर मेन हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए शेखपुरा जिला का चयन ट्रायल एसकेआर बरबीघा के ग्राउंड में प्रारंभ हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय कसार अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षा समिति के सदस्यों का दो दिवसीय कार्यशाला ई - कॉन्टेक्ट के माध्यम से कराया गया। यह कार्यक्रम बिहार शिक्षा परियोजना शेखपुरा के तत्वाधान से प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कसार के स्मार्ट वर्गकक्ष में बुधवार से बृहस्पतिवार तक संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार एवम् संचालक संजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला से मुकेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि वर्तमान में जो पांच सालों में मुखिया बने हैं उनके द्वारा गाँव का कोई विकास नहीं किया गया। साथ ही कह रहे है कि गाँव के लोगों को मुखिया के द्वारा आवास भी नहीं मिला है। यदि गाँव वासी इस विषय पर बात करने जाते है तो मुखिया पैसे की मांग करते है।
गुरुवार को राम भक्तों द्वारा भदुकिकला पंचायत के खैरा मंझौली गांव श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह चलाया गया। जिसमें श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा नेता शशि कुमार सिंह, भाजपा कासमा मंडल अध्यक्ष शिवनारायण साव ,कौशल मिश्रा ,वार्ड सदस्य रिशु सिंह ,उपेंद्र विश्वकर्मा ,मुकेश पासवान आरजू मिश्रा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
