अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अरियरी प्रखंड के जीविका दीदियों ने रंगारंग कार्यक्रम के बीच संकुल स्तरीय संघ, बृंदाबन के कार्यालय कसार में आयोजित किया गया । जिसमें जीविका स्वंय सहायता समूह एवम जीविका ग्राम संगठन की सभी महिलाओं ने जमकर आनंद लिया एवम खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्राथमिक विद्यालय बगैन में प्रभात फेरी किया गया।जिसमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और नामांकन कराने के लिए अभिभावक लोगों को जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रोहतास जिला के चेनारी ब्लॉक से रंजीत कुमार बताते है कि आज महिला दिवस मनाया गया

सदर प्रखंड अंतर्गत मेेेहुस थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में जन वितरण प्रणाली दुकानदार के द्वारा लाभुक को जमकर पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल लाभुक बंटी कुमार ,22 वर्ष को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बीती देर शाम बाईक चोर गिरोह के बदमाशों ने स्थानीय डाकघर परिसर से एक बाइक की चोरी कर ली । चोरी गई बाइक नालंदा जिला अंतर्गत चंडी थाना के गौरी गाँव निवासी ओम प्रकाश कुमार के थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वे बरबीघा में मिशन रिप्रेजेंटेटिव का कार्य करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को प्रखंड अन्तर्गत तोयगढ़ गांव में क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन कुमार का नागरिक अभिनंदन समारोहपूर्वक किया गया। समारोह में विधायक का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक तथा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित कर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के पाठक बीघा गांव में रफीगंज पुलिस ने मारपीट के फरार चल रहे आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया। प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि रफीगंज कांड संख्या 156/20 के पाठक विगहा गांव निवासी राम केश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव और सुनील यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था तथा पाठक बीघा गांव के ही कांड संख्या 157 /20 के अजीत कुमार यादव, संजीत कुमार यादव, परशुराम यादव एवं ललेन्द्र यादव को मारपीट के मामले में नामजद आरोपी बनाया गया था।

रफीगंज शहर के महाराजगंज के वार्ड नम्बर 12 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 157 पर नगर पंचायत रफीगंज सेविका निर्मला देवी के द्वारा बाल विकास परियोजना के तहत लाभुकों के बीच खाद्य सामग्री चावल दाल सोयाबीन एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिला परिषद चुनाव के लिये भाजपा की बैठक कुटऔथ अहियापुर शक्तिकेन्द्र पर मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्ययक्षता हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि जो भी भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य पद का उम्मीदवार होगें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राज्य के किसानों द्वारा पटना में 18 मार्च को विधान सभा मार्च किया जाएगा। इसी की तैयारी को लेकर अरियरी प्रखंड के ससबहना में भाकपा माले की बैठक की गई| बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान महासभा के राज्य पार्षद सह जिला सचिव कमलेश कुमार मानव ने बताया कि विधान सभा मार्च में भाग लेने के लिए 18 मार्च को शेखपुरा से हजारों किसान पटना जायेंगे। इसकी तैयारी को लेकर गांवों में बैठक और पद यात्रा की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।