रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के पाठक बीघा गांव में रफीगंज पुलिस ने मारपीट के फरार चल रहे आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया। प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि रफीगंज कांड संख्या 156/20 के पाठक विगहा गांव निवासी राम केश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव और सुनील यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था तथा पाठक बीघा गांव के ही कांड संख्या 157 /20 के अजीत कुमार यादव, संजीत कुमार यादव, परशुराम यादव एवं ललेन्द्र यादव को मारपीट के मामले में नामजद आरोपी बनाया गया था।