राज्य के किसानों द्वारा पटना में 18 मार्च को विधान सभा मार्च किया जाएगा। इसी की तैयारी को लेकर अरियरी प्रखंड के ससबहना में भाकपा माले की बैठक की गई| बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान महासभा के राज्य पार्षद सह जिला सचिव कमलेश कुमार मानव ने बताया कि विधान सभा मार्च में भाग लेने के लिए 18 मार्च को शेखपुरा से हजारों किसान पटना जायेंगे। इसकी तैयारी को लेकर गांवों में बैठक और पद यात्रा की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।