बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने पंचायत वरुणा अंतर्गत दाउदपुर ईटावा निवासी सरजुग यादव से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया पंचायत चुनाव की हलचल होते ही वर्तमान भावी मुखिया प्रत्याशी गाँव में जनता को लुभाने और भ्रमित करने के लिए भ्रमण करना शुरू कर दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो सभी जनता को एक समान देखे और सबकी मदद करें। वर्तमान मुखिया पिछले 15 सालों से लगातार मुखिया पद पर पैसे के दम पर कब्ज़ा करते आये हैं। इसलिए हमारे पंचायत का विकास बाधित है। इस बार के चुनाव में पंचायत के विकास के लिए बदलाव बेहद जरुरी है।
बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने पंचायत वरुणा अंतर्गत दाउदपुर ईटावा निवासी परमेश्वर यादव से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनकी उम्र 75 वर्ष से अधिक हो गयी है। इसके बाद भी इन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। वर्तमान मुखिया के द्वारा गाँव में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है।ग्राम में सड़क और नाले की स्थिति बेहद ही खराब है। वर्षा के दिनों में सड़क पर कचरा जमा हो जाता है। पिछले 15 सालों से लगातार पैसे के बल पर एक ही व्यक्ति मुखिया पद पर आसीन है। जिसके कारण ग्राम का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है। कोरोना काल में बाहर से आये मजदूरों को भी मुखिया के द्वारा कोई सुविधा प्राप्त नहीं हुई थी
बिहार के शेखपुरा प्रखंड के अरियरी पंचायत वरुणा अंतर्गत दाउदपुर इटावा निवासी शीतल यादव ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के जरिये अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें पेंशन नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि मुखिया बनने के बाद लोगों का व्यवहार बदल जाता है। कोई कार्य नहीं हुआ है
शेखपुरा प्रखंड के अरियरी पंचायत वरुणा अंतर्गत दाउदपुर इटावा निवासी रामाशीष यादव बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का भी कार्य नहीं होता है। मुखिया के पास किसी भी कागज़ पर दस्तख़त कराने जाने से वो लोग काम नहीं करते है। वे बदलाव चाहते है
Transcript Unavailable.
शेखपुरा प्रखंड के अरियरी पंचायत वरुणा अंतर्गत दाउदपुर इटावा निवासी श्रवण कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बातें कही । उन्होंने कहा कि वर्तमान मुखिया ने कुछ नालियां बनवाई है परन्तु कोई विशेष कार्य नहीं किया है।
बिहार के शेखपुरा प्रखंड अरियरी पंचायत वरुणा अंतर्गत दाउदपुर इटावा निवासी राजो यादव ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रभात कुमार से अपने मुखिया के विषय में बात की। उन्होंने बताया कि पहले के मुखिया ने कोई भी कार्य नहीं किया है। सड़के आज भी बेहाल है। उन्होने बताया कि ग्राम सभा में भेदभाव होता है और कोरोना काल में बाहर से आये लोगों के लिए भी किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी
हर-घर नल-जल योजना में गड़बड़ी करने वालों पर बीडीओ ने कार्रवाई करने का लिया निर्णय। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अचानक से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए,बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने की हिदायत दी है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए,स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गयी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखपुरा प्रखंड अरियरी पंचायत वरुणा अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी सह पूर्व मुखिया नरेश महतो ने दिया बयान। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
