बिहार राज्य के नालंदा से प्रमोद कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिपनगर-थाना क्षेत्र के विजवन पर गाँव में मंंगलवार की सुबह खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया है। जिसके बाद पूरे घर मे आग लग गई है। जिसमे 50 लाख रुपए के सामान जलकर राख हो गए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

Transcript Unavailable.

रोहतास जिले में बढ़ते कोरोनावायरस को लेकर सासाराम सांसद छेदी पासवान ने लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की की अपील और उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला के अंतर्गत नगर परिषद शेखपुरा मोहल्ला के खांड पर( दल्लू चौक के निकट में) कोरोना पॉजिटिव एक नए मामले प्रकाश में आया है। उक्त मामले को देखते हुए डीएम इनायत खान एवम एसपी कार्तिकेय शर्मा के द्वारा उसके गतिविधियों नियंत्रण एवं समन्वय के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया है। पिछले जनवरी माह से कोई भी नागरिक कोविड पोजिटिव जिले में नहीं था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दो लोगों की हत्या से नालंदा में सनसनी बिहारशरीफ 30 मार्च (हि सं) :-जिले के नालंदा में 24 घंटे के अंदर दो हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.पहली घटना बिंद थाना क्षेत्र के जक्की गांव में घटी जहां होली के शुभ मौके पर सोमवार की रंगों की सराबोर में लाठी-डंडे से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के जक्की गांव निवासी प्रसेनजीत बताए जाते हैं.मृतक के परिजनों ने बताया कि वे पटना में रहकर अपना व्यवसाय चलाते थे.वही होली त्यौहार के मौके पर गांव आए हुए थे.सोमवार की रात्रि होली कार्यक्रम के दौरान किसी बात पर उनको पीट पीट कर हत्या कर दी गई. हत्या किस कारण की गई इस बात का खुलासा तो नहीं की गई है.इस संबंध में बिंद थाना पुलिस को सूचना दी गई जो मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.वहीं दूसरी ओर बिहार थाना क्षेत्र के नगमा गांव के समीप एक युवक का शव मिलने से जहां एक ओर सनसनी फैल गई. वहीं आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है.हत्या किस कारण की गई है इस बात का खुलासा तो नहीं हुई.वही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ स्थल भेज दिया है.इस संबंध एक प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज की गई है.दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि युवक की कहीं अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य शव को यहां फेंक दिया गया है.पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

Transcript Unavailable.

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर गाँव में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने और नाली निर्माण कार्य नहीं होने के कारण सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्या होती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

होली पर्व पर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिख रही है। लोगों से अपने घरों में ही होली मनाने की अपील भी की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मल्हीपुर पंचायत के ग्राम रामगढ़ में टमाटर की खेती होती हैं।लेकिन बहुत कम रेट में बिकती है। जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है और इस कारण किसान गरीबी और ऋण से दबे रहते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.