इंद्रपुरी के बडीहां गाँव के समीप जेम्स स्कूल की बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने डेहरी तिलौथू पथ को जाम कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नोखा पटेल नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में अरमान अली व हीरा प्रसाद जख्मी हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डेहरी के शिवगंज में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने लड़की के परिजनों समेत बीच-बचाव करने आए दो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जमकर मारपीट किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नालंदा में अपराधियों का तांडव4 लोगों को मारी गोली बिहारशरीफ 31 मार्च (हि सं) :- जिले में होली के दौरान खूब हुड़दंग हुआ। शहरी इलाके में हुई मारपीट की घटना में दर्जनों लोग जख्मी हुए। दर्जनभर गिरफ्तारी भी हुई। शराबियों ने लहेरी थाना इलाके में एक दारोगा के साथ भी मारपीट की। नूरसराय में भी पुलिस पर हमला हुआ। इसके अलावा अलग-अलग थाना इलाके में चार लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। कुल मिलाकर कोरोना काल की होली आपराधिक घटनाओं के बीच हुआ। पहली घटना हिलसा थाना क्षेत्र के उगन बिगहा गांव में मंंगलवार की रात्रि शराब नहीं देने पर बदमाश ने धंधेबाज को गोली मार दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उगन बिगहा गांव में धंधेबाज कमलेश मांझी से मंटू पासवान ने शराब मांगी। शराब नहीं देने पर बदमाश ने धंधेबाज के पैर में गोली मार दी। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने घटना की जानकारी से इंकार किया। वही दुसरी ओर नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जख्मी 28 वर्षीय नीतीश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। इसके साथ ही अस्थावां थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में बुुधवार को बदमाशों ने धनराज पासवान को गोली मार दी। जख्मी को पटना रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। उधर, परबलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में बुधवार की सुबह बदमाशों ने भूमि विवाद की खुन्नस युवक को गोली मार दी। जख्मी किशोर प्रसाद के पुत्र कुंज बिहारी प्रसाद को पटना रेफर कर दिया गया।प्रशिक्षु डीएसपी लीलाभ कृष्ण ने बताया कि तीन बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत एक जख्मी बिहारशरीफ 31 मार्च (हि सं) :-जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मोकामा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह दो बाइक की सीधी टक्कर में जहां एक बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं एक अन्य घायल हो गया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना जिला के घोसवारी थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी शेर सिंह के पुत्र राहुल कुमार अपने ससुराल मोकामा की ओर जा रहा था.वहीं दूसरी तरफ से दिलीप कुमार जो मोकामा के विपरीत दिशा से जा रहे थे.दोनों में साइड लेने के क्रम में सीधी टक्कर हो गई. जिससे राहुल कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि दिलीप कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना सरमेरा थाना पुलिस को दी गई सरमेरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.वही जख्मी व्यक्ति का इलाज सर मेरा पीएससी में कराया जा रहा है.सरमेरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है.इस संबंध में एक प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज की गई है.शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से फसलों को होता था नुक्सान पर इस बार अच्छी खेती होने से किसानो में ख़ुशी देखी जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।