दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत एक जख्मी बिहारशरीफ 31 मार्च (हि सं) :-जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मोकामा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह दो बाइक की सीधी टक्कर में जहां एक बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं एक अन्य घायल हो गया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना जिला के घोसवारी थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी शेर सिंह के पुत्र राहुल कुमार अपने ससुराल मोकामा की ओर जा रहा था.वहीं दूसरी तरफ से दिलीप कुमार जो मोकामा के विपरीत दिशा से जा रहे थे.दोनों में साइड लेने के क्रम में सीधी टक्कर हो गई. जिससे राहुल कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि दिलीप कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना सरमेरा थाना पुलिस को दी गई सरमेरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.वही जख्मी व्यक्ति का इलाज सर मेरा पीएससी में कराया जा रहा है.सरमेरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है.इस संबंध में एक प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज की गई है.शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
