बीजेपी के प्रथम जिला अध्यक्ष एवम तेली - साहू समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के आकस्मिक निधन के बाद शोक सभा आयोजित कर उन्हें भाव भिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के ठाकुरबाड़ी धर्मशाला प्रांगण में बृहस्पतिवार को केदार साव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सहकारिता विभाग से पैक्स के माध्यम से अब तक गेहूं का खरीद न किए जाने से परेशान अरियरी प्रखंड अंतर्गत विमान गांव के किसानो ने डी एम से गुहार लगाई है। हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिला पदाधिकारी शेखपुरा के नाम दे कर किसानों ने अविलंब गेहूं खरीद की गुहार लगाई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय के चारदीवारी से सटे पूरब दिशा में महारानी पुरम मुहल्ले से 29 कार्टन विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई। बरामद विदेशी शराब की खेप में 25 कार्टन रॉयल स्टेग और 4 कार्टन आई बी ब्रांड की शराब थी। इस खेप में लगभग 260 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद 692 बोतल विदेशी शराब में हर बोतल में 375 एम एल की मात्रा में शराब भरा मिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बृहस्पतिवार को नगर परिषद क्षेत्र के कटपीस गली मुहल्ले में काम करते वक्त छत से नीचे गिरने के कारण एक राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। मृत राजमिस्त्री की पहचान बरबीघा प्रखंड के पाक गांव निवासी दिनेश पासवान के रूप में की गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिलर बांधने का काम कर रहा था तभी पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर पड़ा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शरफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 5 लीटर शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। रफीगंज थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार भगत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक बाइक पर तीन लोग रफीगंज की ओर से गोह की ओर देसी महुआ शराब लेकर जा रहे हैं। जिसको लेकर टीम गठित कर वाहन चेकिंग लगा दी गई।

covid-19 टीकाकरण को सरकार प्राइवेट करने की सोच रही है ग्रामीण लोगों का कहना है ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि गरीब लोगों की दिखते आएगी अमीर लोगों की नहीं इसके लिए ग्रामीण लोग सहमत नहीं है