गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय के चारदीवारी से सटे पूरब दिशा में महारानी पुरम मुहल्ले से 29 कार्टन विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई। बरामद विदेशी शराब की खेप में 25 कार्टन रॉयल स्टेग और 4 कार्टन आई बी ब्रांड की शराब थी। इस खेप में लगभग 260 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद 692 बोतल विदेशी शराब में हर बोतल में 375 एम एल की मात्रा में शराब भरा मिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
