शेखपुरा बीते शाम 04/05 /2021 को अरियरी प्रखंड अंतर्गत वरुणा पंचायत के गंगापुर निवासी वाल्मीकि यादव ने वरुणा पंचायत मुखिया विनय राउत पर दबंगई दिखाकर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसमें वाल्मीकि यादव ने बताया कि 08 लोगों में 04 महिलाएं चोटिल हैं और एक चलितर यादव जो कि मेरा छोटा भाई उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार पुलिस चालक पद के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बिहार राज्य के शेखपुरा जिले के चेनारी प्रखंड के मल्लीपुर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता आशीष कुमार ने जानकारी दी कि बिहार सरकार का लॉकडाउन का निर्णय लोगों के हित में हैं। लोग अपने घरों में रहेंगे तो ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

रफीगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गाँव के उमेश मेहता के पुत्र पिंटू कुमार और राजेंद्र महतो के पुत्र ललन कुमार मारपीट में घायल हो गए। घायल का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल पिंटू कुमार द्वारा रफीगंज थाने में जाखीम गाँव के ऋषि कुमार, अजीत मेहता, मुकेश मेहता, ईश्वर मेहता ,गौतम कुमार, राजेश कुमार एवं दो अन्य को नामजद आरोपी बनाते हुए रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से जसवंत कुमार ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि चेनारी बाजार के सब्जी मार्केट में लोग बेपरवाह बने हुए बिना मास्क के घूम रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होता नहीं दिखाई पड़ रहा है। सब्जी मार्केट में सुबह से लेकर शाम तक खचाखच भीड़ दिखाई पड़ रही है। प्रशासन के निर्देश के बावजूद भी यहां पर भीड़ कम नहीं हो रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

बिहार राज्य से जसवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया। यह लॉकडाउन इसलिए लगाया गया है कि कोरोना संक्रमण राज्य में बहुत तेजी से फैल रहा है तथा इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने लोगों से अपील किया है कि वे लॉकडाउन के अवधि में अपने घर पर ही रहे और सुरक्षित रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोमवार के दिन सदर प्रखंड के आधा दर्जन गांव में स्वास्थ्य विभाग की छह टीम पहुंचकर को 45 वर्ष आयु के उपर उम्र के लिंग को टीकाकृत किया। इस बाबत सदर पीएचसी प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सदर प्रखंड के गबय , पुरनकामा , कामता , हथियावा आदि गांव के 470 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।