मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही बाज़ार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग सोशल डीस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ाते हुए खरीदारी में जुट गए। हलाकि इस अचानक उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने वाला कोई तन्त्र बाज़ार में नहीं दिख रहा था। दोपहर में मुख्यमंत्री की लॉकडाउन सम्बन्धी घोषणा सभी स्मार्टफोन पर वायरल होने लगा। उसके बाद बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में निकल गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना का दूसरा लहर जिला में जानलेवा साबित हो रहा है। जिला मुख्यालय के जखाराज स्थान संचालित कोविड केयर सेंटर पर एक और महिला की मौत हो गयी। महिला सदर प्रखंड के हथियावां पंचायत के कामता गाव की 36 वर्षीय रेणु देवी बताई गयी है। कोविड केयर सेंटर पर अंतिम साँस लेने वालो की संख्या 11 पहुँच गयी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर नगर प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र के सड़कों पर रसायन का छिड़काव कर सैनिटाइज किया नगर प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए बड़े वाहन का उपयोग किया गया ।वाहन में लगे टैंकर को वायरस रोधी रसायन से भरकर सड़क के दोनों ओर तेज धार में छिड़काव किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखपुरा के बंगाली पर मोहल्ला में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर पिता ने अपने पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक गुलेसर यादव को पत्नी और अन्य के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में उसका इलाज किया गया ।घायल युवक ने बताया कि उसके पिता एवं भाई ने मिलकर भूमि विवाद को लेकर मारपीट किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोविड -19 के तेजी से हो रहे संक्रमण और इससे होने वाली मौतों से जहां जिलेवासी भयभीत है। वहीं पिछले कुछ दिनों से शहर के नामी - गिरामी दवा दुकानों के मालिक अपनी दुकानें शाम के 4 बजते ही बन्द कर दे रहे है । जो कि चिंता का विषय है। आज की विषम परिस्थिति में लोगों को दवा की जरूरतें काफी महत्वपूर्ण हो गई है। लेकिन बड़े बड़े दवा दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को बन्द कर चलते बन रहे है। वहीं दर्जनों मरीजों के परिजन आवश्यक दवा के लिए शहर के खुले छोटे-छोटे दवा की दुकानों का चक्कर लगा रहे है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
