Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
लॉकडाउन के नियमो के उलंघन पर नगर क्षेत्र के गोल्डन चौक पर संचालित एक सोने चांदी की दुकान को सील कर दिया गया। यह सील पूरे लॉकडाउन अवधि के लिए किया गया। इसके आलवा लॉकडाउन के नियमो के उलंघन को लेकर पांच बाइक सवार से जुर्माना भी वसूल किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बृहस्पतिवार को कोविड सेंटर जखराज स्थान तथा सदर हॉस्पिटल में काढ़ा वितरण मरीजों और उनके अभिभावकों के बीच किया गया। इस जिला में काढ़ा वितरण का 12 वां दिन था। काढ़ा वितरण कार्य में विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र प्रेमी सहित अन्य बीजेपी , आर एस एस के कार्यकर्ता शामिल थे।
कोविड केयर सेंटर पर एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक सदर प्रखंड के एझी गाव के राजेश शर्मा थे। वे 55 बर्ष के थे। इसके पूर्व एक महिला ने भी यहाँ इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया था. उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद चार दिन पहले यहाँ भर्ती कराया गया था। हलाकि यहाँ के डाक्टरों ने उन्हें गम्भीर स्थित में पावापुरी रेफर करने का प्रस्ताव दिया।
जिलाधिकारी इनायत खान के आदेश के आलोक में कोरौना वायरस संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार के द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों के तहत मजदूर, निर्धन ,निराश्रित निशक्त एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डी एम इनायत खान के मार्ग निर्देशन में शेखपुरा के जखराज स्थान स्थित कोविड हेल्थ सेंटर में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से लगातार संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर खुशी खुशी अपने अपने घर जा रहे हैं। सिविल सर्जन कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह की टीम के द्वारा होम आइसोलेशन एवं जखराज स्थान स्थित मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके प्रभारी पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सभी रोगियों को के पास जाकर आवश्यक सलाह एवम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन शिफ्ट में डॉक्टर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं ।
नगर परिषद के महादेव नगर कटारी रोड , वार्ड नंबर 20 और 22 में नगर परिषद के द्वारा रोड पर लगाया हुआ स्ट्रीट लाइट महीनों से बंद पड़ा हुआ है । जिसके कारण कई हज़ार की आबादी वाले इस इलाके में अंधकार का साम्राज्य कायम है। खासकर इस सड़क मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को अंधकार का सामना करना पड़ता है।जिसे कोई देखने वाला नहीं है और गोल्डन चौक से चढ़ीहारी अबगिल जाड़े जाने वाले रास्ता अंधेरा पड़ा हैं।स्थिति यह है कि सड़क किनारे के कुछ घरों के जलते हुए लाइटों से ही कुछ रोशनी सड़क से गुजरने वालों को प्राप्त होती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
