नगर परिषद के महादेव नगर कटारी रोड , वार्ड नंबर 20 और 22 में नगर परिषद के द्वारा रोड पर लगाया हुआ स्ट्रीट लाइट महीनों से बंद पड़ा हुआ है । जिसके कारण कई हज़ार की आबादी वाले इस इलाके में अंधकार का साम्राज्य कायम है। खासकर इस सड़क मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को अंधकार का सामना करना पड़ता है।जिसे कोई देखने वाला नहीं है और गोल्डन चौक से चढ़ीहारी अबगिल जाड़े जाने वाले रास्ता अंधेरा पड़ा हैं।स्थिति यह है कि सड़क किनारे के कुछ घरों के जलते हुए लाइटों से ही कुछ रोशनी सड़क से गुजरने वालों को प्राप्त होती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
