बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने नवाज से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लॉक डाउन के दौरान डीलर के द्वारा समय पर राशन नहीं दिया जाता है। जिसके कारण गरीबों को समस्या होती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने नवाज से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिसके कारण उनका भविष्य अंधकारमय होता दिख रहा है। सरकार को शिक्षा की ओर ध्यान देते हुए जल्द ही कोई निर्णय लेना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी प्रखंड के माल्हीपुर पंचायत के नायक पुर गाँव में लोगों को राशन नहीं मिल रहा है।जिस व्यक्ति का अंगूठा नहीं लगा है उस व्यक्ति का राशन नहीं दिया जा रहा है और डीलर का कहना है कि हमारे पास कोई सुविधा नहीं है। राशन हम नहीं देंगे और जिस व्यक्ति का अंगूठा लगा है उसे ही राशन देंगे।
Transcript Unavailable.
बिहार के रोहतास जिले से यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना काल में समाज के वंचित तबकों को खाने की कमी महसूस ना हो इसके लिए सरकार ने मुफ्त राशन का वितरण करने का आदेश दिया है। जानकारी के आभाव में लोगों को यह संशय है कि राशन के पैसे देने है या नहीं ? उन्होंने बताया कि इस स्थिति से निपटने के लिए जिलाअधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने लोगों के बिच इसके लिए प्रचार प्रसार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के भोजन के अधिकार नियम के अंतर्गत यह कार्य हो रहा है
बिहार राज्य के रोहतास जिला से रणजीत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 12-05-21 को बताया कि उन्होंने बिहार मोबाइल वाणी पर दिनांक 15-04-21 को एक खबर प्रसारित की थी।जिसमें उन्होंने बताया था कि रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड में मल्हीपुर पंचायत , नंदू शेरा गाँव में गली और सड़क पर पानी लगने से समुदाय के लोगों को आने -जाने में बहुत दिक्कत और कठिनाइयाँ हो रही थी।बिहार मोबाइल वाणी के संवादाता रणजीत कुमार ने क्षेत्र के बीडीओ साहब से सीधी वार्ता की। तत्प्श्चात बीडीओ ने अधिकारीयों को भेज कर स्थिति की जानकारी ली और नंदू शेरा गाँव में पानी की निकासी की समस्या से निजात दिलाया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अगर आज बुधवार को चांद नजर आता है तो 13 मई या यानी गुरुवार को ईद मनाई जाएगी और अगर 12 मई बुधवार को चांद नहीं दिखा तो 14 मई शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। गौरतलब हो कि रमजान के पवित्र महीने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है
बिहार राज्य के दुल्लहपुर से अमिताभ कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अप्रैल माह में भी राशन कार्ड नहीं बाँटा गया ,तो उन्हें जानकारी चाहिए की यह कब तक बाँटा जाएगा ?और क्या सरकार द्वारा निशुल्क राशन दिया जा रहा है ?
चेनारी पंचायत के वार्ड संख्या 13 के पीडीएस डीलर छोटे लाल सोनी के द्वारा अभी तक राशन नहीं बांटा जा रहा है और उनसे पूछने पर यह कह रहे हैं कि अभी चेनारी गोदाम में राशन नहीं आया है इससे ग्रामीण परेशान हैं क्योंकि अभी महामारी का दौर है और अभी राशन नहीं मिलेगा तो हम लोगों का भरण पोषण कैसे हो पाएगा यह बातें ग्रामीण बता रहे हैं और ग्रामीणों यह भी बता रहे हैं कि जब समय पर ही कोई चीज ना मिले तो समय बीतने के तत्पश्चात मिलने से क्या फायदा और ग्रामीणों को पिछले माह यानी अप्रैल माह का भी राशन नहीं मिला इससे ग्रामीणों में और अधिक आक्रोश देखा जा रहा है
Transcript Unavailable.
