जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर पर 06 बेड का आईसीयू यानि सघन चिकत्सा कक्ष काम करना शुरू हो गया है। जल्द ही सबकुछ ठीकठाक रहा तो दो चार दिन में चार बेड का वेंटीलेटर भी आम लोगो के लिए उपलब्ध हो जायेगा। इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी ने बताया कि कोविड केयर सेंटर पर इन छ बेड पर अब पाईपलाइन से ओक्सिजन की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। सेंटर पर मौजूद जम्मो ओक्सिजन सिलेंडर से इन सभी छ बेड पर अबाधित तेज़ गति से ऑक्सीजन मिलना शुरू हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार की शाम अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव निवासी एवम समाजसेवी दीनानाथ पांडेय का आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 63 वर्ष आयु के थे। सूत्रों ने बताया कि वे कुछ दिनों से बुखार से ग्रसित थे। शनिवार को अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य से जसवंत कुमार, मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिलेश कुमार से साक्षात्कार ले रहे है। बताते है कि उन्होंने कोरोना का टीका लिया है तथा टीका लेने के समय उनके हांथों को अच्छे से सैनिटाइज़ किया गया और स्वस्थ केंद्र में बहुत अच्छा व्यवस्था था। जिससे लोग काफी प्रसन्न हुए । कह रहे है कि लोगों को कोरोना का टीका लगाना चहिए तथा कोरोना को दूर करना चाहिए।

बिहार के चेनारी प्रखंड में किसी भी पंचायत में अभी तक मई महीने का राशन नहीं बांटा गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण यह बता रहे हैं कि अगर हम लोगों को समय से राशन नहीं मिलेगा तो फिर इस महामारी में हम कैसे जियेंगे ? जो प्रदेश से आ रहे हैं उनको ग्रामीण इलाके में कोई रोजगार का साधन भी उपलब्ध नहीं हो रहा है जिससे ग्रामीण और परेशान हैं।

बिहार के रोहतास ज़िला से मल्लीपुर से प्रिंस कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना से पहले छात्रवृति, पोषक आदि मिलती थी। लेकिन कोरोना के बाद ये सारी चीज़ें मिलनी बंद हो गयी। इससे छात्रों को बहुत परेशानी है। उनके शिक्षा कार्य भी रुक रहा है

बिहार के मल्हीपुर पंचायत में लोगों ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनको सही समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के कारण सारे काम काज ठप है जिससे लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गयी है

सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक चेनारी में सब्जी व किराना की दुकान खुलती है जिसमें काफी भीड़ लगती है जिससे करोना की सारी नियम धज्जियां उड़ जाती है

बिहार के चिनारी प्रखंड से शुभम कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से अपनी बात कह रहें है। उन्होंने बताया कि पिछले 2 सालों से चिनारी रोड में पानी भर जाता है जिससे लोगों को बहुत दिक्कत और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।

Transcript Unavailable.

बिहार के मल्लीपुर पंचायत से सचिन कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव कि सड़क बिलकुल ही बुरी है। आये दिन वहां दुर्घटना होते रहते है। बीडीओ से बात करने पर भी कुछ विशेष फायदा नहीं हुआ