Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भरंदुआ मोहल्ले में अस्थाई तौर पर मछली व चिकन की दुकान खुल रही है इसमें ना ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और ना ही कोई सावधानी भी बरती जा रहा है और इस मोहल्ले में तो मछली या चिकेन जो भी हो बेचने का आदेश नहीं है फिर भी मोहल्ले में यह सब मांस मछली बेचा जा रहा है और उससे बदबू भी आती हैं जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है
चेनारी प्रखंड के चेनारी बाजार में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। वहाँ पर बहुत काफी जाम लग रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शजिला मुख्यलय के जखराज स्थान स्थित संचालित कोविड केयर सेंटर पर दो और व्यक्तियों की मौत हो गयी। इसे मिलाकर यहाँ मरने वालो की संख्या 20 पहुँच गयी है। सेंटर पर भर्ती 38 में से लगभग 12 कोरोना संक्रमितो की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिन्हें ओक्सिजन का सहारा दिया जा रहा है। मृतक अरियरी प्रखंड क्षेत्र के विमान पंचायत के रेउता गाव के 48 बर्षीय गजाधर प्रसाद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्थानीय थाना पुलिस ने अलग - अलग संगीन मामलों के फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस बाबत बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जय शंकर मिश्रा ने बताया कि दहेज उत्पीडन के मामले में फरार पति और शेखपुरा नगर के मखदुमपुर मुशहरी निवासी स्व हीरा साव के पुत्र लक्ष्मण साहू को गिरफ्तार कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 विश्वकर्मा नगर में बंद घर पर चोरों ने हाथ साफ करते हुए हजारों की संपत्ति चुरा ली। चोरी की यह घटना जय नारायण सिंह नामक व्यक्ति के घर में हुई। इस संबंध में उनके परिजन मोनू सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी दादी का देहांत हो गया था। इसलिए वे सपरिवार अपने पैतृक गांव गोवाचक गांव उनके श्राद्ध कार्यक्रम में चले गए थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के शेखोपुर बाजार में शनिवार के दिन लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में एक सब्जी की दुकान को स्थानीय प्रशासन एवं प्रखंड वीडियो के द्वारा दुकान को सील कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय प्रखंड बी डी ओ अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि स्थानीय दुकानदार अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि बिहार सरकार के द्वारा लॉकडाउन में दुकानों को 7:00 बजे से 11:00 बजे तक खोलने का निर्देश दिया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोविड केयर सेंटर पर अपने परिजनों की देखभाल करने वाले तीमारदारो को भोजन और पानी के लिए यहाँ वहां भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार के निर्देशों के आलोक में इन सभी को कम्युनिटी किचेन से ताज़ा भोजन और शुद्ध पानी दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विधालय में संचालित कम्युनिटी किचेन से सभी लोगो को भोजन और बंद बोतल की पानी दी गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
