Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी पंचायत के वार्ड संख्या 13 के लोगों को अभी तक सरकारी राशन नहीं मिला है। ग्रामीणों के अनुसार अप्रैल माह का राशन भी नहीं दिया गया है वहीं मार्च महीने में भी आधा किलो राशन कम मिला था। इस कारण ग्रामीणों को बहुत समस्या हो रही है।

सरकारी शिक्षकों का तबादला जुलाई महीने में शुरू होगा। इसमें सबसे पहले महिला व दिव्यांग कोटि के शिक्षकों का तबादला किया जाएगा तथा इसके बाद सामान्य कोटि के शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। इसका बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों का अपना मनचाहा स्थान पर ड्यूटी करने का मौका मिलेगा।

Transcript Unavailable.

बिहार के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उड़द की फसल के लिए बिहार सरकार के कृषि विभाग के द्वारा किसानों को धान मक्का उड़द इत्यादि खरीफ फसल की बीज के लिए किसान अब 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह समय सीमा 20 मई तक थी

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिमन्यु कुमार से हुई। अभिमन्यु कहते है कि कोरोना काल में पढ़ाई को लेकर बहुत समस्या हुई। समाजिक दूरी का पालन करते हुए विद्यालय खोलना चाहिए और पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए

बिहार के चेनारी बाजार से यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी बाजार में कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा है और नियमों की धज्जियाँ भी उड़ाई जा रही है। जो दुकानदार हैं वह अपने दुकान पर शटर गिरा कर बाहर बैठे रहते हैं और ग्राहक को सामान देते हैं इसी बीच कोरोना का नाम और निशान भी मिट चुका है और बाजार में नही ग्राहक कोरोना के नियम का पालन कर रहे हैं और ना ही दुकानदार।

Transcript Unavailable.