बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इस कोरोनावायरस के दौर में पढ़ने वाले बच्चे और पढ़ाने वाले हैं शिक्षक का बुरा हाल हो चुका है बच्चे यह बताते हैं कि जो हमने पिछले साल स्कूल कॉलेज कुछ दिनों के लिए खुला हुआ था उसमें जो भी पढ़ें उसको भूल चुके हैं और अब अच्छे तरीके से पढ़ाई भी निरंतर नहीं चल रहा है जिससे बच्चों से ज्यादा उनके माता-पिता परेशान हैं और रही बात शिक्षक की तो शिक्षक इतना मजबूर हो चुके हैं कि इस कोरोना की महामारी में उनका घर परिवार चलाना भी मुश्किल हो चुका है ऐसे में स्टूडेंट्स और शिक्षक का यही कहना है कि सरकार जल्द से जल्द स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलें जिसमें 50% ही बच्चे उपस्थित हो ऐसा अनुशासन बनाया जाए ऐसा शिक्षकों का कहना है।
हमने सीबीएसई के बच्चे से जाना तो कि आपका रिजल्ट बोर्ड अपने हिसाब से तय करने वाला है और जो आपने साल भर में और स्कूल में असाइनमेंट जमा किया और इंटरनल एग्जाम दिया इसके आधार पर आपको रिजल्ट दिया जाएगा किंतु जो टॉपर्स स्टूडेंट्स है उनसे हमने पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारा दसवीं का रिजल्ट बोर्ड के द्वारा प्रकाशित किया जाएगा फिर हमने उनसे पूछा कि इसके संबंध में आपको क्या दिमाग में विषय बना हुआ है तो स्टूडेंट हमें बताते हैं कि जो बच्चे साल भर पढ़ाई नहीं किए हैं या मेहनत नहीं किए हैं उनका तो अच्छा है कि जो भी रिजल्ट है सही है किंतु जो टॉपर स्टूडेंट है उनको किस आधार पर अच्छे नंबर दिया जाएगा यह विषय टॉपर स्टूडेंट के लिए सिरदर्द बना हुआ है
Transcript Unavailable.
प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के सहयोग से लगातार गांव में लगातार कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लेकिन बराबर लोगों की उपेक्षा और समाज में फैले भ्रम के कारण सभी कर्मियों को लगातार परेशानियां और उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बृहस्पतिवार को शेखपुरा - शेखोपुर सराय पथ पर एक सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार दो बाइक सवार मटोखर गांव के समीप घायल हो गए। घटना में घायल दोनों व्यक्ति बाईक पर सवार होकर लखीसराय से कतरी सराय , नालन्दा जा रहे थे। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शराब बरामदगी को लेकर बृहस्पतिवार के तड़के सुबह पांच बजे से शहर के कॉलेज मोड पर उत्पाद विभाग की एक टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग अभियान का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने किया। चेकिंग के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान या कोई कारोबारी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अरियरी केन्द्र में भाजपा गठबंधन सरकार का कार्यकाल सात साल पूरा होने के अवसर पर पार्टी के अरियरी मंडल विमान शक्ति केंद्र अन्तर्गत कमालपुर गांव में लोगों के बीच मास्क और सेनिटाइजर वितरण किया गया। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से मास्क लगाकर बाहर निकलने , दिन में कई बार हाथों की सफाई साबुन से अच्छी तरह से करने, बेवजह घरों से न निकलने की भी अपील की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज मल्हीपुर गाँव में कुछ सरकारी शिक्षकों के द्वारा कोविड-19 वैक्सीन को लेकर सर्वेक्षण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज चेनारी के रामदुलारी गंगा इंटरस्तरीय विद्यालय मे Covid-19 वैक्सीन केंद्र मे जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार के द्वारा जाँच किया गया। लोगों को वैक्सीन लगाने के जागरूक और प्रेरित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कोरोना काल में बढ़ती महँगाई के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ज़्यादा ही ख़राब हो चुकी है। बेरोज़गारी में मज़दूर वर्ग महँगाई की मार झेल रहे है। सब्ज़ी,तेल की महँगाई से मध्यम से निम्न वर्ग के लोग परेशान है
