Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शिक्षा विभाग ने छठे चरण के लिए प्रशासनिक और माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन में दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 11 से 25 जून तक की अवधि तय की है। इस तिथि के बीच दिव्यांग आवेदन कर सकते हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
Transcript Unavailable.
जिले के घाटकुसुमभा प्रखंड अंतर्गत बामघाट गांव के बलदेव महतो ने कोरोना को 33 दिनों के बाद पराजित किया। 55 वर्षीय बलदेव महतो को कोविड केयर सेंटर पर शुक्रवार को सम्मान के साथ विदा किया गया ।उन्हें कोविड केयर सेंटर पर कोरोना को मात देने संबंधी एक प्रमाण पत्र भी दिया गया।इनको आपदा प्रबन्धक संतोष सागर ने प्रशस्ति पत्र देकर विदा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय थाना के समीप शुक्रवार के दिन ओवरलोड एवं बिना चालान के बालू की ढुलाई कर रहे दो ट्रकों को खनन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कल्याण आंनद ने बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को रेफरल अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी के द्वारा डिजिटल एक्सरे का शुभारंभ किया गया। साथ ही साथ मॉडल टीकाकरण सेंटर का भी शुभारंभ किया गया। मॉडल टीकाकरण केंद्र एवं डिजिटल एक्स-रे केंद्र शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि रेफरल अस्पताल में दोनों सुविधाएं चालू कर दी गई है। शीघ्र ही यहां अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी सुचारू की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा रेफरल अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन, डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की। ज्ञातव्य हो कि कोरोना के टीका को जन जन तक सुलभता से पहुचाने के उद्देश्य से शेखपुरा जिले के लिये विशेष टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। केयर इंडिया के द्वारा टीका एक्सप्रेस के लिए एक सुसज्जित वाहन की व्यवस्था की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार के दिन सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी प्रभारी सहित चार चिकित्सक बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। सूत्रों ने बताया कि गायब पाए गए चिकित्सकों में प्रभारी डॉ राजेंद्र प्रसाद सिन्हा बिना सूचना के लगातार चार दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीती रात्रि शरारती तत्वों ने सदर प्रखंड के पचना बाजार स्थित गरीब परिवार के गुमटी और सब्जी दुकान में आग लगा दी। जिससे दुकान और गुमटी जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद गरीब के सामने खाने पीने की समस्या हो गई। बदमाशों ने मीना देवी और गुड्डू महतो के साथ-साथ कारू राम के गुमटी और छोटी से दुकान में आग लगा दी गई। जिससे सब कुछ जलकर राख हो गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
