Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी में आज अनलॉक के तीसरे दिन आरटीपीएस काउन्टर पर सन्नाटा छाया रहा। सरकार के निर्देश अनुसार सभी सरकारी काउंटर शुरू कर दिए गए है। आरटीपीएस काउन्टर के आईटी सहायक ने बताया कि सरकारी निर्देशों की मुताबिक जन्म,मृत्यु प्रमाणपत्र ,पेंशन आदि के लिए आवेदन पत्र जमा लिए जा रहे है।

Transcript Unavailable.

बिहार के रोहतास ज़िले के चेनारी के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिव सागर स्टेट हाईवे वाली सड़क आज से लगभग 2 वर्ष पहले से ही निर्माण कार्य में लगा हुआ है किंतु आज तक यह निर्माण नहीं हो पाया। ग्रामीणों में इससे आक्रोश है। उन्हें आने जाने में भी बहुत परेशानी हो रही है

बिहार के रोहतास जिले के चेनारी के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की भारतीय संस्कृति में भोजपुरी गानों का कुछ अपना अलग ही अंदाज रहा है किंतु आज के दौर में हम देख रहे हैं कि भोजपुरी गानों में अश्लीलता बढ़ती जा रही है लोग चंद पैसों के लिए है कुछ भी गा रहे हैं लेकिन इस पर सरकार का कोई नजर नहीं है इन सब गानों पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार के रोहतास ज़िले के चेनारी बाजार के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी के अधिकार इलाकों में सरकारी चापानल बंद पड़ा है। विदित हो की चेनारी में दूर दूर से लोग खरीदारी करने आते है। ऐसे में यदि उनको पानी ना मिले तो बहुत समस्या हो सकती है । गर्मी बढ़ने से लोगों को भारी समस्या हो रही है

बिहार के पटना जिले के दिलीप पांडेय ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनकी बहन जमुई जिला के सोनो प्रखंड में रहती थी। तबियत खराब होने के कारण वो सरकारी समेत निजी अस्पतालों के चक्कर काटती रही लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में किसी तरह से सिफारिश पर सदर अस्पताल में भर्ती हुई तो मृत्यु हो गयी। सदर अस्पताल समेत बिहार सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही लाचार है

Transcript Unavailable.