Transcript Unavailable.

प्राथमिक शिक्षकों के 90,700 से अधिक पदों पर नियोजन करने जा रही नौ हजार से अधिक नियोजन इकाइयों में से कहां जुलाई में और कहां अगस्त में घाेषित तिथियों पर काउंसेलिंग होगी, इसकी स्थिति 24 घंटे में साफ हो जायेगी. सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी डीइओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जानकारी ली कि किन नियोजन इकाइयों में दिव्यांगों ने आवेदन किये हैं और कितनी नियोजन इकाइयों में आवेदन नहीं किये हैं.सूत्रों के मुताबिक हाल ही में शिक्षा विभाग ने दो काउंसेलिंग शेड्यूल जारी किये थे. एक शेड्यूल उन नियोजन इकाइयों के लिए था, जहां दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किये हैं और दूसरा शेड्यूट उन नियोजन इकाइयों के लिए था, जहां दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आवेदन किये हैं. शिक्षा विभाग ने वह आंकड़ा नियोजन इकाई के हिसाब से हासिल कर लिया है. अब ऐसी नियोजन इकाइयों की पहचान अगले एक-दो दिनों में एनआइसी के पोर्टल पर बता दी जायेगी. इससे संबंधित नियोजन इकाइयों के अभ्यर्थी घोषित शेड्यूल के मुताबिक पांच, सात और 12 जुलाई को काउंसेलिंग कराने निर्धारित जगहों पर पहुंच जायेंगे. इसी तरह शिक्षा विभाग एक-दो दिनों में यह भी बता देगा कि किन अभ्यर्थियों को दो, चार और नौ अगस्त को काउंसेलिंग करानी है. यह शेड्यूल उन नियोजन इकाइयों के लिए घोषित है, जहां दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आवेदन किये हैं.

राज्य के सभी प्लस टू और कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ओएफएसएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से इंटर में केंद्रीय व राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को 19 से 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को 29 जून से तीन जुलाई तक (अर्थात कुल पांच दिन) बढ़ाया है.स्टूडेंट्स वेबसाइट www.ofssbihar.in पर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं. राज्य के सभी प्लस टू और कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स तीन जुलाई तक एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं. स्टूडेंट्स ऑनलाइन अपने घर से अथवा किसी अन्य स्थान के कंप्यूटर के माध्यम से कर सकते हैं. इंटरनेट की सुविधा होने से स्टूडेंट्स अपने घर पर भी आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ आवेदन फॉर्म विभिन्न जिलों के 4126 सहज वसुधा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पर भी जाकर फॉर्म भर सकते हैं. स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय, न्यूनतम 10 या अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैंविद्यालय या कॉलेज में एक विषय एक विकल्प माना जायेगा. स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर तथा इ-मेल आइडी अनिवार्य रूप से देना होगा. एक मोबाइल नंबर और इ-मेल आइडी से एक ही रजिस्ट्रेशन होगा.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ग्रामीण लोगों को अपनी जीविका की चिंता सता रही है। एक तो अधिक वर्षा से खेती ख़राब हो जा रही है और दूसरी की वो शहर जा कर दोबारा कंपनियों में काम करने को डरे हुए है। कारण यह कि अगर लॉक डाउन दोबारा लगा दिया जाए तो उन्हें फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश के अभी जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में लगातार कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाने के लिए केंद्र की तरफ से वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने का काम जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा भारत का टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। उन सभी को बधाई जो इस प्रयास को चला रहे हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

sachin raj