सुप्रीम कोर्ट ने 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' योजना को लागू करने के लिए 31 जुलाई, 2021 की समय -सीमा तय की है। इस योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को देश के किसी भी हिस्से में राशन लेने की सुविधा मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों के लाभ और कल्याण के लिए कई अन्य आदेश भी दिए हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
Transcript Unavailable.
सदर प्रखंड के लोदीपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से चापाकल में लगा समरसेबल चोरी हो गया है। 4 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने चोरी की घटना के तुरंत बाद ही प्रधानाध्यापक को इस बारे में सूचित किया था ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय स्थानीय थाना पुलिस ने अपहरण के मामले के वारंटी जितेन्द्र सिंह को जमुई जिला अन्तर्गत चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखा गांव से गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने की। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2017 में क्षेमा गांव से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीजेपी जिला इकाई द्वारा सोमवार से जिला में वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व बिधान परिषद सदस्य राधा मोहन शर्मा ने भाग लिया। इनके साथ पूर्व प्रभारी शेखपुरा सह पटना ग्रमीण प्रभारी अचल कुमार सिन्हा , प्रफुल कुमार ने शेखपुरा जिला पार्टी कार्यालय में सर्वप्रथम डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया ।
कोविड केयर सेंटर पर पिछले 50 दिनों से इलाजरत दो महिला को सोमवार के दिन स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया। कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सदर प्रखंड के खलासपुर गांव की गुलाबो देवी और चेवाड़ा प्रखंड के बेलछी गांव की इंदु देवी गंभीरावस्था में जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुई थी। जिले के विभिन्न निजी अस्पताल के साथ साल बिहार शरीफ के निजी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जवाब दिए जाने के बाद परिजनों ने इन दोनों को इस सेंटर में भर्ती कराया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय प्रखंड के मुख्य सकरी नहर में पहली बारिश पड़ते हीं पानी का बहाव नहर में होने लगा जिस से किसानों को काफी छति पहुँच रही है । किसान अपने खेत में धान के लिए तैयार कर रहे धान के पौधे को काफी नुकसान पहुँचा है। विदित हो कि यह नहर नवादा जिले के सकरी नदी से निकल कर सैकड़ो गांवों के किसानों को उनके फसल के समयानुसार पानी पहुँचा कर फसल उगाने में काफी सहायता प्रदान करती है और शेखोपुरसराय प्रखंड के कई गाँवों में इस मुख्य नहर से कट कर छोटे छोटे पैनों में भी पानी पहुँचता है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
