Transcript Unavailable.
जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार प्रखंड कार्यालय सभागार में वन महोत्सव सह पौधारोपण अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें एसडीएम विजयंत, सीओ व मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार सिन्हा समेत सभी प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक और कनीय अभियंताओं ने भाग लिया। डीएम ने वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम मिशन पांच करोड़ वृक्ष लगाए जाने के लक्ष्य के प्रति सभी प्रखंडों की सहभागिता पर जोर दिया। कहा कि पूरे जिला में पांच लाख 88 हजार पौधारोपण किया जाना है।
पेट्रोल-डीजल और दूध महंगा होने के बाद अब आज से घरेलू गैस का सिलेंडर भी महंगा हो गया। 1 जुलाई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं। यह कीमत शहर के हिसाब से अलग अलग हैं, लेकिन एक झटके में गैस का सिलेंडर काफी महंगा हो गया है। वैसे कुल मिलाकर देखा जाए तो इस साल गैस के सिलेंडर की कीमतें करीब 140 रुपये तक बढ़ चुकी हैं। आज गैस का सिलेंडर 25.50 रुपये महंगा हो गया है। इसके अलावा पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में 84 रुपये तक की बढ़ोतरी की है इंडियन ऑयल सहित अन्य पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।जनवरी 2021 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 140.5 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जनवरी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं 4 फरवरी को गैस सिलेंडर की कीमत में 694 रुपये से 25 रुपये से बढ़ाकर 719 रुपये कर दिया गया था। बाद में 15 फरवरी में गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। इस तेजी के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपये हो गई थी। इसके बाद 25 फरवरी को गैस सिलेंडर 25 रुपये और महंगा किया गया था। इसके बाद गैस सिलेंडर की कीमत 794 रुपये हो गई थी। इसके बाद 1 मार्च को कीमत में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इस तेजी के बाद गैस सिलेंडर 819 रुपये का हो गया था। वहीं अप्रैल 2021 में गैस सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी की गई थी और यह 809 रुपये का हो गया था।
दरअसल, राज्य में दो वर्षीय बी.एड./शिक्षा शास्त्री प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CET) का आयोजन किया जाना था। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते परीक्षा को आगे के लिए टाल दिया गया है। उम्मीदवारों को नई एग्जाम डेट और जरूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। एक आधिकारिक सूचना जारी करते हुए नोडल विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा ने बिहार बीएड सीईटी 2021 को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने बताया कि, “ऐसे स्थिति जिसे टाला नहीं जा सकता के कारण, 11 जुलाई को होने वाली बिहार बी.एड. सीईटी को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की तारीख और अन्य संबंधित जानकारी पर नए अपडेट जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे।”
आने वाले कुछ महीनों में पंचायत चुनाव होने वाले हैं और पंचायत चुनाव में सरकार तथा चुनाव आयोग के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अब पंचायत चुनाव ईवीएम के माध्यम से होगा इस निर्णय का हम लोग स्वागत करते हैं और ईवीएम के माध्यम पंचायत चुनाव में होने वाली देरी कम हो जाएगी तथा वोटों की बेईमानी भी कम हो जाएगी इससे समय का भी बचत होगा
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
