जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार प्रखंड कार्यालय सभागार में वन महोत्सव सह पौधारोपण अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें एसडीएम विजयंत, सीओ व मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार सिन्हा समेत सभी प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक और कनीय अभियंताओं ने भाग लिया। डीएम ने वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम मिशन पांच करोड़ वृक्ष लगाए जाने के लक्ष्य के प्रति सभी प्रखंडों की सहभागिता पर जोर दिया। कहा कि पूरे जिला में पांच लाख 88 हजार पौधारोपण किया जाना है।
