Transcript Unavailable.

लोक अदालत में कुल 254 मामले का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इस दौरान 38,90,698 रूपए ऋण राशि के वसूल किये गए। जिला विधिक सेवा प्रधिकर के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि लोक अदालत में बैंक के ऋण सम्बन्धी 151 मामलों का निपटारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के जाने - माने शिक्षाविद् एवं सीबीएसई पैटर्न पर आधारित एसएडीएन कॉन्वेंट प्लस टू हाई स्कूल के संस्थापक स्व अलखदेव प्रसाद की 62वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। शहर के माहुरी टोला स्थित स्कूल प्रांगण में जयंती समारोह आयोजित किया गया।

शनिवार को शेखपुरा - कसार पथ पर एक बेकाबू कार ने अपनी मां के साथ खेत देखकर लौट रही एक दस वर्षीय बालिका एकता कुमारी को कुचल कर बुरी तरह घायल कर दिया।घायल बच्ची टाडा पर गांव निवासी संजय चौहान की पुत्री बताई गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के सहायक थाना कसार पुलिस ने कसार गांव के रविदास टोला से 4 लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। चारों अपराधी हथियार के साथ अपराध की योजना बनाने के लिए गांव में इकट्ठा हुए थे ।इस संबंध में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये सभी गांव में अवैध हथियार के साथ ठहरे हुए हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला रोहतास प्रखंड चेनारी से प्रिन्स कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मल्हीपुर पंचायत और मल्हीपुर गांव के निवासी तुलसी साह का राशन कार्ड अभी नहीं बना है। तुलसी साह का कहना है कि मुखिया के पास कागजात जमा किया लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बन कर आया है।वे कई वर्षों से राशन लेने में असमर्थ हैं। किसी तरह काम कर परिवार चलाते हैं।काम नहीं करने पर परिवार को भूखे पेट सोना पड़ता है।वे बताते हैं कि वे ब्लॉक भी लेकिन राशन कार्ड कैसे बनता है ? इसकी जानकारी किसी ने नहीं दी।

सासाराम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वें स्थापना दिवस सासाराम इकाई में शुक्रवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह, आचार्य सत्यानंद शास्त्री, सत्यजीत सारण दिवाकर कुमार, और मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अमित कुमार सिंह अमर्त उपाध्याय उपस्थित रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

शनिवार को शेखपुरा - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर मिर्जापुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरे एक ऑटो गड्ढे में जा गिरी । जिसमे ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को प्रभात रंजन अंचलाधिकारी अरियरी ने सामूहिक सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय अशोक कुमार पासवान के आश्रित विधवा पूजा भारती साकिन रंका अरियरी को 4 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया। इस बाबत ने बताया कि 2 जून 2019 को सामूहिक सड़क दुर्घटना के कारण स्वर्गीय अशोक कुमार पासवान( एएसआई )पिता स्वर्गीय दासो पासवान रंका , थाना अरियरी जिला शेखपुरा की मृत्यु एकंगरसराय अंचल जिला नालंदा के अंतर्गत हुई।