चेनारी प्रखंड क्षेत्र के हाटा बधार में आज रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। खेत पर रोपनी का कार्य करने के दौरान दोपहर के 2:30 बजे आंधी पानी आया और आकाशीय बिजली गिरने से उक्त किसान की मौत हो गई

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार में दरभंगा पार्षद ब्लास्ट के बाद 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर सुबह के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेल एसपी विकास वर्मन की ओर से पटना जंक्शन, गया, सासाराम, हाजीपुर जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों पर जीआरपी को 24 घंटे चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है.साथ ही आने जाने वाली ट्रेनों, प्लेटफ़ॉर्मों, पार्सल घर, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल सहित अन्य संवेदनशील जगहों की जांच और यात्रियों की तलाशी लेने का भी निर्देश दिया गया है. इसी कड़ी सासाराम जंक्शन पर यात्रियों को चेक भी किया जा रहा है और कड़ी पुलिस व्यवस्था बनाया गया है आपको बता दें कि जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि आने जाने वाली सभी ट्रेनों की नियमित रूप से जांच की जा रही है. यात्रियों की तलाशी और उनके लगेज की जांच की जा रही है. रेलवे ट्रैक की भी जांच शुरू कर दी गई है. संदिग्ध यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. यदि कोई बिना टिकट या अनाधिकृत रूप से घूमते पाया गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बिहार में घर मकान बनाने वाले लोगों के लिए पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के छह जिलों में अक्टूबर महीने से बालू का खनन किया जायेगा। इसके लिए नए टेंडर निकाले जाएंगे। खबर के अनुसार बिहार के पटना, भोजपुर, सारण, औरंगाबाद, रोहतास और गया जिले में अक्तूबर से नये बंदोबस्तधारी बालू का खनन करेंगे। इसको लेकर विभाग स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द दिशा निर्देश जारी किया जायेगा। बता दें की बिहार के पटना, भोजपुर, सारण, औरंगाबाद जिले में बालू घाटों के बंदोबस्तधारियों ने एक मई 2021 से बालू का खनन बंद कर दिया हैं। जिससे बिहार के इन जिलों में बालू की भी समस्या उत्पन हो रही हैं और घर मकान बनाने वाले लोगों को बालू की किल्लत हो रही हैं। फिलहाल बिहार के छह जिलों के नदी घाटों की बंदोबस्ती की तैयारी खान एवं भूतत्व विभाग कर रहा है। बहुत जल्द टेंडर जारी किया जायेगा। नए टेंडर के द्वारा ही अब इन जिलों में बालू का खनन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

बिहार राज्य से दिलीप पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 1 जुलाई 2021 को मोबाइल वाणी पर इन्होंने एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि दीघा पावर ग्रिड से मुश्किल से 20 से 21 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पाती है , इस समस्या पर कभी ब्रेकडाउन तो कभी शटडाउन का हवाला दिया जाता था। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे दीघा एमडी ,विद्युत अभियंता एवं सहायक अभियंता के मोबाइल पर फॉरवर्ड किया गया था। जिसके बाद ख़बर का यह असर हुआ कि दीघा पावर ग्रिड में ब्रेकर चैनल की मरम्मती हुई साथ ही ढ़ीले जम्फर की भी मरम्मती कर दुरुस्त की गई । अब बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से दी जा रही है।