सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत गबय गांव स्थित अपने ननिहाल में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने अपनी मां के साथ पहुंचे आठ वर्षीय बालक अभिषेक कुमार उर्फ लाल बाबू की मौत पानी से भरे तालाब में डूबने से हो गईं। मृतक अभिषेक कुमार बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंजरी गांव निवासी नरेश महतो का पुत्र बताया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में 15 जुलाई से कालाजार प्रभावित गांवों में छिड़काव किया जाएगा । जो कि 15 अगस्त तक एक महीने तक चलेगा।जिले के सदर प्रखंड शेखपुरा और शेखोपुरसराय प्रखंड के कई गांव कालाजार से प्रभावित हैं ।इस अभियान की शुरुआत को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सदर अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सोमवार को पूर्व विधायक सह जद यू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने रक्तदान किया । इस मौके पर पूर्व विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हरेक स्वस्थ इंसान को रक्तदान अवश्य करना चाहिये। रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहर में वर्षों से संचालित प्रमुख शिक्षण संस्थान डीएवी शेखपुरा सीबीएसई ने 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की मान्यता दे दी है।इस बाबत स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस विद्यालय को मान्यता दिलाने हेतु हमलोग काफी दिनों से प्रयासरत थे।जिसके परिणाम स्वरूप 07 जुलाई को सीबीएसई के द्वारा अधिकृत संबद्धता समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय सभी कसौटियों पर खरा उतरा। परिणाम स्वरूप समिति की अनुशंसा पर 09 जुलाई को विद्यालय को सीबीएससी से मान्यता मिली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चेनारी प्रखंड में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है जिससे उन्हें टीकाकरण नहीं हो पा रहा है ऑनलाइन स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं धन्यवाद

चेनारी प्रखंड में स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन ना होने के कारण लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है जिससे लोग परेशान हैं धन्यवाद

नीट परीक्षा की तारीखों की घोषणा आखिरकार हो गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को इस संबंध में घोषणा की है. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को होगी. पहले ये परीक्षा एक अगस्त को होनी थी. उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा. NTA की वेबसाइट पर मंगलवार से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए सभी छात्रों को सेंटर पर ही फेस मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा एंट्री और एग्जिट के लिए टाइम स्लॉट तय होगा. कॉन्टेक्टलेस रजिस्ट्रेशन, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पूरा करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा होनी हैं, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है. परीक्षा केंद्र भी 2020 की तुलना में बढ़कार 3862 कर दिए गए हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 13 जुलाई से शुरू होगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट nta.ac.in या फिर ntaneet.nic.in पर आवेदन फॉर्म का लिंक जारी कर दिया गया है. छात्र दोनों में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर इस फॉर्म को भर सकते हैं. देशभर के लाखों छात्रों को NEET UG 2021 की परीक्षा की तारीखों का इंतजार था. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते इसे टालना पड़ा था. छात्र लंबे समय से इस बारे में विस्तृत जानकारी जारी करने की मांग कर रहे थे. पहले परीक्षा की तारीख एक अगस्त बताई गई थी, लेकिन एप्लीकेशन फॉर्म को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

आज सोमवार को चेनारी बाजार की नालों की साफ-सफाई नगर पंचायत के द्वारा कराया गया इस वक्त हम दुकानदारों से जाने तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा नाले की सफाई अच्छे से कराई जा रही है और जब से नगर पंचायत चेनारी में गठित हुआ है तब से नाले की सफाई यह दूसरी बार कराई गई तथा नाली सफाई कार्य के दौरान सड़क पर भीषण जाम भी लग गया!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो जनसंख्या कानून के पक्ष में नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार करने पर नीतीश कुमार ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का अगर सिर्फ कानून बनाकर उपाय किया जाए तो यह संभव नहीं है। चीन में देख लीजिए वहां पहले एक बच्चे का कानून था अब दो का कर दिया अब दो के बाद भी क्या हो रहा है। नीतीश कुमार ने कहा, "यह सबसे बड़ी चीज है कि जब महिलाएं साक्षर होंगी तो वे इतनी जागरूक होंगी कि अपने आप प्रजनन दर कम होगी। पत्नी के पढ़ा लिखा होने से प्रजनन दर कम होती है। हम लोगों की सोच साफ है कि साक्षरता के जरिए प्रजनन दर कम की जाएगी। हम कानून के पक्ष में नहीं हैं। 2040 तक देश की जनसंख्या वृद्धि बढ़ने के बजाय घटना शुरू होगी।" गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश प्रदेश में जनसंख्या कानून आ रहा है और राज्य में प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण विधेयक के एक मसौदे के अनुसार दो-बच्चों की नीति का उल्लंघन करने वाले को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने, पदोन्नति और किसी भी प्रकार की सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा। राज्य विधि आयोग ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण, स्थिरीकरण एवं कल्याण) विधेयक-2021 का प्रारूप तैयार कर लिया है। उत्तर प्रदेश में आ रहे जनसंख्या कानून को लेकर ही लोगों ने नीतीश कुमार से सवाल किया था। इसी बात पर मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया

Transcript Unavailable.