कोविड-19 केयर सेंटर पर कार्यरत सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया । जिला मुख्यालय के जखराज स्थान स्थित संचालित कोविड-19 केयर सेंटर कोरोना के प्रथम और द्वितीय काल में जिला वासियों के लिए वरदान साबित हुआ था। एक सप्ताह पूर्व यहां सभी भर्ती के स्वस्थ होने के बाद कोविड-19 सेंटर खाली हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शहर में जाली नोट का मामला मंगलवार को सामने आया है। जमीन बेचने वाली एक महिला को दलालों ने जाली नोट दे दिया । यह मामला मंगलवार को महिला द्वारा बैंक में रुपया जमा करने का समय सामने आया ।महिला नगर क्षेत्र के बड़ी दरगाह की शमा परवीन बताई गई है। महिला मंगलवार को साढ़े तीन लाख रुपये नगर क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने आई थी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस ने एस पी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में शहर में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया । अतिक्रमण हटाओ अभियान में बरबीघा थाना के एएसआई रंजीत कुमार एवं एसआई अमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने थाना चौक, झंडा चौक, पुरानी शहर, मुख्य सड़क, अस्पताल गेट पर अबैध रूप से सड़क का अतिक्रमण करने वाले ठेला भेंडरों व दुकानदारों को सड़क से हटाकर किनारे कराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रत्येक वर्ष शिशु मृत्यु को सुना स्तर तक लाने के उद्देश्य से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई 2021 से 29 जुलाई तक किया जाना है। इसी के कार्यान्वयन को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन शेखपुरा के कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना के मरीजों में कमी आने के बाद अब मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है। बता दें कि चेनारी बाजार के डॉक्टर रंजीत गुप्ता बताते हैं कि इस समय मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ है और अभी निजी चिकित्सालय में बहुत सारे ऐसे मरीज आ रहे हैं जिनको सर्दी ,जुखाम, बुखार ,बदन दर्द, सर दर्द ,उल्टी दस्त आदि से परेशान हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार स्वास्थ्य विभाग में 8 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकली है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार ने अपने आधिकारिक पोर्टल Statehealthsocietybihar.org पर इसकी जानकारी भी दी है। हेल्थ सोसाइटी की अधिसूचना के अनुसार सहायक नर्स-मिडवाइफरी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। 21 जुलाई को यह प्रक्रिया समाप्त होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एएनएम के कुल 8,853 पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भरा जाएगा।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर.
चेनारी प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन में प्रखंड के सभी डीलरों की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति अधिकारी संटू सिंह ने कहा कि सभी डीलर कोरोना का वैक्सीन लें ले, लाभुकों से भी कोरोना टीका लेने के लिए जागरूक करें। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
दुर्गावती जलाशय परियोजना रोहतास और कैमूर के बॉर्डर पर है और यहां से निकलने वाला जल से पूरे रोहतास और कैमूर जिले में सिंचाई का कार्य होता है। ग्रामीण बता रहे हैं कि इस समय डैम में मछलियों की तस्करी बढ़ चुकी है। मछली तस्कर डेहरी ,रोहतास, तिलौथू अन्य जगहों से आकर मछली मार कर बाजार में बेच रहे हैं और इससे राजस्व को घाटा हो रहा है। ग्रामीण कहते हैं कि जब कोरोना काल में सैलानियों का आना कम हो चुका था तो मछुआरे आसानी से आते थे और मछली मार कर बाजार में बेच देते थे। उस समय यहां पर प्रशासन का भी पुख्ता इंतजाम नहीं था अगर ऐसा ही होता रहा तो आने वाले कुछ वर्षों में जलाशय में मछलियों की कमी हो जाएगी।
