बिहार स्वास्थ्य विभाग में 8 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकली है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार ने अपने आधिकारिक पोर्टल Statehealthsocietybihar.org पर इसकी जानकारी भी दी है। हेल्थ सोसाइटी की अधिसूचना के अनुसार सहायक नर्स-मिडवाइफरी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। 21 जुलाई को यह प्रक्रिया समाप्त होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एएनएम के कुल 8,853 पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भरा जाएगा।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर.