पेट्रोल ,डीजल ,रसोई गैस एवं बढती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंदन पुष्प के नेतृत्व में कांग्रेस आफिस से दल्लु मोड़ तक पैदल मार्च निकाला गया। युवा कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी जब जब सरकार मे आयी है तब तब मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चेवाड़ा प्रखण्ड के प्रमुख एवं जदयू नेता जितेंद्र कुमार सिंह को जनता दल यू के पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधाचरण साह ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। उनके मनोनयन के बाद जिले के तमाम जदयू कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व्याप्त है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बाकरपुर बांक गांव में अखंड रामाधुन का आयोजन किया जा रहा है ।इस दौरान कलश यात्रा में 108 कुवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने अपने माथे पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा की। कलश यात्रा में शामिल लोग जय माता दी जय माता दी का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार की रात्रि शेखपुरा - शाहपुर पथ पर जिले के अरियरी प्रखंड के भोजडीह मोड के समीप एक युवक बाइक दुर्घटना में बुरी तरह घायल होकर अचेतावस्था में सड़क पड़ा हुआ था । तभी उस रास्ते से गुजर रहे युवा समाजसेवी परविंदर मेहता की नजर उस घायल व्यक्ति पर पड़ा। उन्होंने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अपने साथ ले जाकर शेखपुरा सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा शहर के मिशन ओपी अन्तर्गत सिंडाय मौजा स्थित एक किड्स प्ले स्कूल की संचालिका राधिका सिंह के घर पर हमला बोलकर सशस्त्र बदमाशों ने गृहस्वामी विनय कुमार के 16 वर्षीय इकलौते पुत्र हर्ष कुमार के सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

चेनारी प्रखंड क्षेत्र में 21 जुलाई को बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद को लेकर प्रखंड के लोगों में उत्साह का माहौल है। इसको लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के भी लोग बाजार में बकरे के खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। कहीं बकरा दस तो कहीं मिल रहे 20 हजार में बकरा खरीदने के लिए भी लोग बाजार में आ रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गांवों में ही बकरा खरीद रहे हैं। बकरों की कीमत भी काफी अधिक है। कुछ बकरे दस हजार के तो कुछ 20 हजार से भी अधिक दाम पर बिक रहे हैं। कुछ बकरों के नाम भी रखे गए हैं। जिनकी कीमत काफी अधिक है। लेकिन बाजार में आए लोग कोरोना से बचाव को लेकर सतर्क नहीं दिख रहे हैं। कोई दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहा। बाजार करने आए लोग न मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का अनुपालन कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में जमकर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा भी बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विधि व्यवस्था चुस्त करने की तैयारी की जा रही है।

Transcript Unavailable.

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टेट हेल्थ सोसायटी भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी (Bihar ANM Recruitment 2021) के तहत करीब 8000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के इच्छुक हैं, वह बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ऑफिशियल वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के स्टेट हेल्थ सोसाइटी में एएनएम के पद पर 8853 पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2021 से शुरू हो गई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2021 शाम 6:00 बजे तक का समय दिया गया है। बिहार स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 8853 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें अनारक्षित वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2177 सीटें और महिला उम्मीदवारों के लिए 1167 सीटें तय की गई है। इसी तरह एमबीसी वर्ग के लिए पुरुषों में 1088 और महिलाओं में 597 सीटें तय हुई हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए, एससी-एसटी और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए वही सभी केटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे।