चेनारी प्रखंड क्षेत्र में 21 जुलाई को बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद को लेकर प्रखंड के लोगों में उत्साह का माहौल है। इसको लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के भी लोग बाजार में बकरे के खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। कहीं बकरा दस तो कहीं मिल रहे 20 हजार में बकरा खरीदने के लिए भी लोग बाजार में आ रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गांवों में ही बकरा खरीद रहे हैं। बकरों की कीमत भी काफी अधिक है। कुछ बकरे दस हजार के तो कुछ 20 हजार से भी अधिक दाम पर बिक रहे हैं। कुछ बकरों के नाम भी रखे गए हैं। जिनकी कीमत काफी अधिक है। लेकिन बाजार में आए लोग कोरोना से बचाव को लेकर सतर्क नहीं दिख रहे हैं। कोई दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहा। बाजार करने आए लोग न मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का अनुपालन कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में जमकर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा भी बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विधि व्यवस्था चुस्त करने की तैयारी की जा रही है।