बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टेट हेल्थ सोसायटी भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी (Bihar ANM Recruitment 2021) के तहत करीब 8000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के इच्छुक हैं, वह बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ऑफिशियल वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग के स्टेट हेल्थ सोसाइटी में एएनएम के पद पर 8853 पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2021 से शुरू हो गई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 21 जुलाई 2021 शाम 6:00 बजे तक का समय दिया गया है। बिहार स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 8853 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें अनारक्षित वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2177 सीटें और महिला उम्मीदवारों के लिए 1167 सीटें तय की गई है। इसी तरह एमबीसी वर्ग के लिए पुरुषों में 1088 और महिलाओं में 597 सीटें तय हुई हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए, एससी-एसटी और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए वही सभी केटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे।