बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड से शुभम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना से सभी व्यक्तियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा विद्यार्थियों के शिक्षा पर भी इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ा है
बिहार राज्य के ग्राम मल्हीपुर प्रखंड चेनारी से सचिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे घर घर जाकर वैक्सीन लगवाने का देंगे सन्देश दिया गया
Transcript Unavailable.
चेनारी बाजार के मछली मंडी के पास आज मंगलवार शाम 4:00 बजे चिरौंजी लदा ट्रैक्टर का ट्राली पलट गया उक्त वाहन के मालिक से तो जाना तो उसने बताया कि ट्रैक्टर का ट्राली पलटने का मुख्य कारण यह है कि नगर पंचायत के द्वारा नाला सफाई के दौरान नाले से स्लैब के उड़ाई कर देने के बाद नाले पर स्लैब नहीं डाला गया है जिसके कारण वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और ट्रैक्टर का ट्राली जा पलटा गनीमत तो यह रही कि कोई हताहत नहीं हुई
आज मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर जुलूस निकाला गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नारा देते हुए चेनारी थाना चौक से लेकर चेनारी ब्लॉक पर ले जाकर पुतला का दहन किया गया बता दें कि इस जुलूस में भाकपा माले के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे जिसमें महिलाएं भी देखी गई भाकपा माले के कार्यकर्ता सुरेश रजक से जाने तो उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई को लेकर हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जता रहे हैं और यही नहीं अगर महंगाई में कोई कमी नहीं आई तो आगे से भी ऐसी जुलूस निकालकर अपना आक्रोश जताएंगे और हम लोग पटना के गांधी मैदान में आक्रोश प्रदर्शन करेंगे
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पंचायत चुनाव में गड़बड़ी को रोकने और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग को अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। आयोग ने मतदाताओं से शिकायत प्राप्त करने के लिए टॉल फ्री नंबर 18003457243 जारी किया है। इस नंबर पर त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत, सूचना या सुझाव मतदाता आयोग तक पहुंचा सकता है। साथ ही, कोई जानकारी प्राप्त करना हो तो उसे भी प्राप्त कर सकता है।
BSEB Bihar Board Exam 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 28जुलाई को 2022 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करेगा. बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक फाइनल परीक्षा के डमी पंजीकरण कार्ड 5 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइटों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे. इससे पहले, बोर्ड ने अगले साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी थी. विस्तारित विंडो पर पंजीकरण करने वाले छात्र 6 अगस्त से पंजीकरण कर सकेंगे
