आज मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर जुलूस निकाला गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नारा देते हुए चेनारी थाना चौक से लेकर चेनारी ब्लॉक पर ले जाकर पुतला का दहन किया गया बता दें कि इस जुलूस में भाकपा माले के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे जिसमें महिलाएं भी देखी गई भाकपा माले के कार्यकर्ता सुरेश रजक से जाने तो उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई को लेकर हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जता रहे हैं और यही नहीं अगर महंगाई में कोई कमी नहीं आई तो आगे से भी ऐसी जुलूस निकालकर अपना आक्रोश जताएंगे और हम लोग पटना के गांधी मैदान में आक्रोश प्रदर्शन करेंगे