शिवसागर पुलिस ने फोरलेन पर वाहन चेकिंग में एक कार की डिक्की से 38 कार्टून शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर शराब के कारोबारी कार छोड़कर भाग निकले थे। कार का लॉक तोड़कर तलाशी लेने पर रॉयल क्लासिक व्हिस्की 180 एमएल की 38 कार्टून बरामद हुई।
बता दें कि चेनारी प्रखंड में कल से नामांकन का कार्य किया जाएगा इसको लेकर निर्वाचित पदाधिकारी सह वीडियो सुनील कुमार गौतम के द्वारा बताया गया कि नामांकन को लेकर पुख्ता इंतजाम बात कर लिया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है साथ ही साथ नामांकन को लेकर बेंच डेस्को की भी पुख्ता इंतजाम आद कर लिया गया है और साथ ही साथ पुलिस बल की भी तैयारी पूरी कर ली गई है उक्त बातें वीडियो सुनील कुमार गौतम के द्वारा कही गई
Transcript Unavailable.
मौसम की जानकारी के साथ बिहार के 14 जिलों में 21 अक्टूबर तक भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राधिकार के अध्यक्ष जिला जज जितेंद्र कुमार दुबे ने किया ।इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेकानंद प्रसाद जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष चंद्रमौली यादव के साथ-साथ प्राधिकार के अधिवक्ता पंकज कुमार अनिल कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे । सदर अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी आशा दीदी ममता दीदी सहित एएनएम आदि उपस्थित थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात को महानंदपुर गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी कैला मांझी उर्फ रामेश्वर मांझी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महानंदपुर गांव में देसी शराब का निर्माण जोर शोर से चल रहा है ।इसी को लेकर जब शनिवार की रात को महानंदपुर गांव निवासी कैला मांझी उर्फ रामेश्वर मांझी के घर में छापेमारी अभियान चलाकर उनके घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। साथ ही साथ शराब कारोबारी कैला मांझी उर्फ रामेश्वर मांझी को गिरफ्तार कर कोरोना जांच किया गया।जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत रविवार के दिन नीमी गाँव निवासी मनीष कुमार नामक युवक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि नीमी गाँव निवासी स्वर्गीय दिनेश वर्मा के पुत्र मनीष कुमार के ऊपर छेड़खानी का मामला दर्ज था। उसी आलोक में रविवार के दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।नवरात्रि के दिन मंदिर में पूजा करने जा रही एक युवती के साथ युवक ने छेड़खानी किया। विरोध करने पर दलित वर्ग की युवती के साथ मारपीट किया था। इससे पूर्व भी पीड़िता के साथ पढ़ाई के दौरान युवक रास्ते में छेड़छाड़ किया करता था। जिसके कारण युवती पढ़ाई छोड़ दी थी। पुलिस ने बताया कि युवती बाध्य होकर इस बार थाने का दरवाजा खटखटाई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
चेनारी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। जिन खेतों में पानी की कमी दिख रही थी। अब वहां बारिश ने उसमें संजीवनी का काम किया है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
