सोमवार को विश्व सफेद छड़ी दिवस के अवसर पर जिले के पूर्ण दृष्टि बाधित बच्चों को मुफ्त में छड़ी और पाठ्य सामग्री वितरित किया गया। इस मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह ने पूर्ण दृष्टि बाधित बच्चों को छड़ी के सहारे वॉक करवाया। साथ ही इस वॉक अभियान में शामिल बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दुर्गा पूजा की छुट्टी समाप्त होते ही सोमवार को निबंधन विभाग द्वारा स्थापित स्टांप काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।जिला के कई प्रखंड में इस समय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कई प्रखंड में नामांकन का कार्य शुरू होने वाला है। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के अंतर्गत विभिन्न पद पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों तथा उसके प्रस्तावक द्वारा शपथ पत्र देना पड़ता है। शपथ पत्र के लिए ई कोर्ट फीस के माध्यम से सरकारी शुल्क लगता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आजादी के 75 साल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत गांव गांव जाकर लोगों को कानूनी जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है । इस सिलसिले में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेकानंद की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के कामता का गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित लीगल क्लीनिक फिर से काम करना शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण यह लीगल क्लीनिक लंबे समय से बंद था। जिले में 11 स्थानों पर यह क्लीनिक संचालित है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीती रात्रि शहर के 4 घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसमें लाखों रुपए के सामान की चोरी की गई। इस चोरी के बाद नगर में हड़कंप है । चोरी की घटना सकलदेव नगर मोहल्ले में घटी है। इसमें निवास सिंह, बृजेश सिंह, पन्नालाल और रवि रंजन कुमार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को कोविड से बचाव को लेकर महा टीकाकरण अभियान चलाया गया । इस अभियान में समाचार भेजे जाने तक लगभग 7000 लोगों ने टीका लगवा लिया है ।सरकार के निर्देशों के आलोक में आयोजित इस टीकाकरण में स्वास्थ विभाग ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला में सहकारिता विभाग के अधीन पैक्स द्वारा किसानों से धान खरीदने के बाद किसानों को पैसा नहीं मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंच गया । शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री गंभीर हो गए। मुख्यमंत्री ने तुरंत मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण तथा प्रधान सचिव दीपक कुमार को तलब किया तथा मामले का समाधान करने का निर्देश दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा थाना क्षेत्र में रविवार की रात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच गोलीबारी , मारपीट और पथराव की घटना में कई लोगों के घायल हो गए। पुलिस के हरकत में आने के बाद इसमें 32 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने बताया कि सामाचक और नारायणपुर पूजा समितियों के लोगों के बीच इस तरह की घटना घटी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास जिला से आशीष कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्नातक एडमिशन के लिए जारी छठवीं मेरिट लिस्ट से नामांकन की तिथि 22 अक्टूबर तक ही है मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन नामांकन करा कर निर्धारित तिथि तक कागजात का सत्यापन कराना होगा .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
