दुर्गा पूजा की छुट्टी समाप्त होते ही सोमवार को निबंधन विभाग द्वारा स्थापित स्टांप काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।जिला के कई प्रखंड में इस समय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कई प्रखंड में नामांकन का कार्य शुरू होने वाला है। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के अंतर्गत विभिन्न पद पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों तथा उसके प्रस्तावक द्वारा शपथ पत्र देना पड़ता है। शपथ पत्र के लिए ई कोर्ट फीस के माध्यम से सरकारी शुल्क लगता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
