स्थानीय चेनारी बाजार के गांधी चौक पर शुक्रवार की शाम में बेखौफ हथियारों से लैस अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े हवाई फायरिंग की। इससे बाजार में दहशत फैल गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

sachin Raj

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने पहाड़िया गांव में छापामारी कर एक कारोबारी को आठ लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी गांव के ब्रह्म मांझी का पुत्र मुकेश मांझी बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर ली है। जबकि गिरफ्तार कारोबारी के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और गजानंद शाही अपने समर्थकों के साथ जिला के विभिन्न गांव का दौरा किया। उनके साथ गुलाम रब्बानी ,विनोद कुमार अधिवक्ता , राजीव कुमार , नरेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे। पूर्व विधायक जिले के बरबीघा , नीमी , रसलपुर , शेखपुरा सहित अन्य जगह पहुंचकर ग्रामीणों और शुभचिंतकों से मिले। साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुने। पूर्व विधायक ने हाल में शेखपुरा पश्चिमी क्षेत्र के आठ पंचायतों से नव निर्वाचित मुखिया , पंचायत समिति सदस्यों , सरपंच ,पंच , वार्ड सदस्य और जिला परिषद सदस्य दुलार मांझी को उनकी जीत पर बधाई दी है।उन्होंने कहा कि जिन उम्मीद से मतदाताओं ने उन्हे जीत हासिल करवाया।उनके अरमानों पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दुल्लापुर से अमिताभ कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि इन्होने एक साल पहले राशन कार्ड बनवाए थे। इसकी प्राप्ति के लिए कई बार चेक भी करवाने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। तो क्या इसके लिए पुनः दूसरा राशन कार्ड बनवा सकते हैं यदि हाँ तो इसके लिए क्या-क्या दस्तावेज की जरुरत पड़ती है। साथ ही कब तक आवेदन कर सकते हैं इसके बारे में जानकारी दिया जाए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.