Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से रणजीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि पहले के अपेक्षा अब सभी अभिभावक अपने बच्चों की पढाई को लेकर काफी गंभीरता से सोच रहे है। साथ ही कह रहे है कि अब माता पिता अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा कर उनके पैरों में खड़ा करना चाहते है ताकि आज के युग में होने वाले लड़कियों के ऊपर अत्याचार का सामना वो खुद कर सके। आगे कहते है कि यदि बेटी शिक्षित होगी तो बाल विवाह पर रोक लगाया जा सकता हैं
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विधायक विजय सम्राट ने नगरपरिषद के हसनगंज, रतोईया, अरघौती, एकसारी, कच्ची रोड, इंदाय एकसारी बीघा सहित अन्य छठ घाट का निरीक्षण किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार की शाम शेखोपुरसराय - वारिसलीगंज मुख्य मार्ग पर नीमी गांव निवासी पिंकी देवी बाइक से गिरकर जख्मी हो गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए जख्मी महिला के परिजन ने बताया कि वह अपने ससुराल से नीमी गांव से अपने मायके जलधर गांव जा रही थी । इस दौरान चालक ने अपना नियंत्रण जमुआमा गांव के समीप खो दिया । जिसके कारण महिला बाइक से गिरकर जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से शेखोपुरसराय पीएससी में भर्ती कराया गया है ।जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । हालांकि स्थानीय चिकित्सक प्रभारी डॉ विपिन कुमार के द्वारा पीड़ित पिंकी देवी को पावापुरी रेफर कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा विधानसभा अंतर्गत समास बुजुर्ग पंचायत में ग्राम समास तथा बरबीघा नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 व 13 एवं अन्य कई स्थानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत योजना के लाभार्थियों के बीच राशन समेत मोदी थैला का वितरण कराया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डीएम और एसपी द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा रविवार को बरबीघा शहर स्थित एक होमियोपैथ दूकान से दवा और छोवा का सैंपल लेकर रासायनिक जाँच हेतु पटना भेज दिया गया। इस टीम द्वारा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री की बरामदगी को लेकर यह अभियान शुरू किया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार को कार्यपालक सहायक विमल कुमार की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कार्यपालक सहायक सेवा संघ, ज़िला इकाई शेखपुरा द्वारा शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट मौन धारण कर आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मैं प्रिंस कुमार मोबाइल वाली न्यूज़ एक्सप्रेस से मल्हीपुर पंचायत के ग्राम बादलगढ़ में चरवाहों द्वारा जंगल के द्वारा अरहर की खेती चराया जा रहा है जब मैंने पूछा की आपने भैंस किस तरह से लाए हैं उसने कोई उत्तर नहीं दिया दूसरे चरवाह ने उतर दिया जंगल में आदेश मिला है जंगल चढ़ाने के लिए उसी के माध्यम से अरहर की खेती चराया जा रहा है मैंने इस न्यूज़ को चेनारी वन क्षेत्र में फॉरवर्ड करना चाहते हैं धन्यवाद
